Advertisement

लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की 111 और उम्मीदवारों की पांचवी लिस्ट; अभिनेता कंगना रनौत, अरुण गोविल को दिया टिकट

भाजपा ने रविवार को लोकसभा चुनाव के लिए 111 और उम्मीदवारों की घोषणा की, जिसमें केंद्रीय मंत्री अश्विनी...
लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की 111 और उम्मीदवारों की पांचवी लिस्ट; अभिनेता कंगना रनौत, अरुण गोविल को दिया टिकट

भाजपा ने रविवार को लोकसभा चुनाव के लिए 111 और उम्मीदवारों की घोषणा की, जिसमें केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे और वीके सिंह के अलावा सांसद वरुण गांधी को टिकट नहीं दिया गया है जबकि अभिनेता कंगना रनौत और अरुण गोविल को मैदान में उतारा गया।

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान संबलपुर से चुनाव लड़ेंगे और पार्टी के प्रवक्ता संबित पात्रा 2019 में करीबी मुकाबले में हारने के बाद एक बार फिर पुरी से अपनी किस्मत आजमाएंगे। पार्टी ने मेनका गांधी को सुल्तानपुर से मैदान में उतारा है, जबकि उत्तर प्रदेश के मंत्री जितिन प्रसाद ने पीलीभीत में वरुण गांधी की जगह ली है। सीता सोरेन दुमका (झारखंड) से लड़ेंगी।

पार्टी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार हेगड़े को उत्तर कन्नड़ सीट से हटा दिया है। लोकप्रिय टीवी धारावाहिक रामायण में राम का किरदार निभाने वाले अभिनेता अरुण गोविल को भाजपा ने मेरठ लोकसभा सीट से मैदान में उतारा है। कांग्रेस से बीजेपी में आए नवीन जिंदल को कुरूक्षेत्र से टिकट दिया है। रवि शंकर प्रसाद को पटना साहिब और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बेगुसराय से चुनाव लड़ेंगे।

बीजेपी ने राजमुंदरी से डी पुंडेश्वरी, मुजफ्फरपुर से राज भूषण निषाद, पाटलीपुत्र से राम कृपाल यादव को टिकट दिया है। बक्सर से मिथिलेश तिवारी को उम्मीदवार बनाया गया है। सासाराम से छेदी पासवान की जगह शिवेश राम उम्मीदवार होंगे। मुजफ्फरपुर से अजय निषाद का टिकट काटा गया है। नवादा से विवेक ठाकुर को उम्मीदवार बनाया है। यह सीट लोजपा के खाते में थी। भाजपा ने सहारनपुर से राघव लखनपाल, मुरादाबाद से सर्वेश सिंह, गाजियाबाद से अतुल गर्ग, अलीगढ़ से सतीश गौतम, अनूप वाल्मीकि, बदायूं से दुर्विजय सिंह शाक्य, बरेली से छत्रपाल सिंह गंगवार, पीलीभीत से जितिन प्रसाद, सुल्तानपुर से मेनका गांधी, कानपुर से रमेश अवस्थी, बाराबंकी(SC) से राजरानी रावत, बहराईच (SC) अरविंद गोंड को मैदान में उतारा  है।

बीजेपी ने पांचवीं सूची में आंध्र प्रदेश की 6, बिहार की 17, गोवा की 1, गुजरात की 6, हरियाणा की 4, हिमाचल प्रदेश की 2, झारखंड की 3, कर्नाटक की 4, केरल की 4, महाराष्ट्र की 3, मिजोरम की 1, ओडिशा की 18, राजस्थान की 7, सिक्किम की 1, तेलंगाना की 2, उत्तर प्रदेश की 13 और पश्चिम बंगाल की 19 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad