Advertisement

मुंबई के नेवल डॉकयार्ड पर INS रणवीर में विस्फोट, नेवी के 3 कर्मियों की गई जान, कई ज़ख्मी

मुंबई के नेवल डॉकयार्ड में मंगलवार को एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी। आईएनएस रणवीर पर एक आंतरिक डिब्बे...
मुंबई के नेवल डॉकयार्ड पर INS रणवीर में विस्फोट, नेवी के 3 कर्मियों की गई जान, कई ज़ख्मी

मुंबई के नेवल डॉकयार्ड में मंगलवार को एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी। आईएनएस रणवीर पर एक आंतरिक डिब्बे में विस्फोट के कारण नौसेना के तीन कर्मियों की मौत हो गई जबकि कई जवान घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद जहाज के चालक दल ने स्थिति को काबू में किया। इसकी जानकारी भारतीय नौसेना के अधिकारी ने दी है। मामले की जांच के लिए बोर्ड ऑफ इंक्वायरी के आदेश दे दिए गए हैं।

नौसेना अधिकारियों ने बताया कि आईएनएस रणवीर पूर्वी नौसेना कमांड से क्रॉस कोस्ट ऑपरेशनल तैनाती पर था और यह जल्द ही बेस पोर्ट पर पहुंचने वाला था। धमाके में घायल हुए तीन नौसैनिकों को अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। घायल जवानों को नौसेना के अस्पताल में इलाज चल रहा है।

आईएनएस रणवीर भारतीय नौसेना का पोर्ट है। आईएनएस रणवीर नवंबर 2021 से पूर्वी नौसेना कमान से क्रॉस कोस्ट ऑपरेशनल तैनाती पर था और जल्द ही बेस पोर्ट पर लौटने वाला था। आईएनएस रणवीर में ये किस कारण से धमाका हुआ इसे लेकर नौसेना की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई है।

आईएनएस रणवीर भारतीय नौसेना के राजपूत श्रेणी के 5 विनाशक जहाजों में से चौथा जहाज हैं। इसे अक्टूबर 1986 में नौसेना में शामिल किया गया था। आईएनएस रणवीर 30 अधिकारियों और 310 नाविकों के एक दल द्वारा संचालित किया जाता है। यह हथियारों और सेंसर से लैस है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad