Advertisement

देश में कोरोना मरीजों की संख्या हुई 18539, अब तक 592 की मौत, दिल्ली में 78 नए मामले

देश और दुनिया में कोरोना वायरस के कहर जारी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, अब तक 14,255 मामले सामने आए...
देश में कोरोना मरीजों की संख्या हुई 18539, अब तक 592 की मौत, दिल्ली में 78 नए मामले

देश और दुनिया में कोरोना वायरस के कहर जारी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, अब तक 14,255 मामले सामने आए हैं और 559 लोगों की मौत हुए है जबकि 2842 ठीक भी हुए हैं। वहीं, covid19.india.org के मुताबिक देश में अब तक कोरोना वायरस से 592 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 18,539 हो गई है, जिसमें 14,674 एक्टिव केस  4हैं। ठीक अथवा अस्पताल से डिस्चार्ज होने वाले लोगों की संख्या 3,273 हैं।

24 घंटे में दिल्ली में दो की मौत

दिल्ली में 24 घंटे में 78 नए मामले सामने आए हैं और दो लोगों की मौत हुई है। यानी अब तक 47 लोग जान गंवा चुके हैं और आंकड़ा बढ़कर 2,081 हो गया है। इसमें 1603 एक्टिव मामले हैं और 431 ठीक हो गए हैं। दिल्ली के चांदनी महल पुलिस स्टेशन के 5 और पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इससे पहले 3 पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित पाए गए ।. अब कुल 8 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं। चांदनी महल पुलिस स्टेशन में तैनात सभी 80 पुलिस कर्मियों की स्क्रीनिंग हुई थी। कुछ दिनों पहले इसी इलाके में 13 मस्जिदों से निकाले गए 102 लोगों में से 52 कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। दिल्ली सरकार ने लॉकडाउन में कोई छूट न देने का फैसला लिया है।

गाजियाबाद में मिले छह मामले, बढ़ी सख्ती

कोरोना को लेकर दिल्ली में रैपिड टेस्टिंग शुरू हो गई है। सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट के नबी करीम नगर एरिया से इसकी शुरुआत की गई है. ये क्षेत्र कंटेनमेंट जोन में है। इसके साथ कंटेनमेंट जोन की संख्या बढ़ाकर 84 कर दी गई है। वहीं गाजियाबाद में छह नए मामले सामने आए हैं। यहां संक्रमितों की संख्या बढ़कर 41 हो गई है तो गौतमबुद्धनगर में आंकड़ा बढ़कर 95 हो गया है। गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर में मा्मले लगातार बढ़ने से बार्डर पर सख्ती बढ़ा दी गई है और स्थानीय स्तर पर भी आने जाने की पाबंदी कड़ी कर दी गई है।

महाराष्ट्र में आंकड़ा चार हजार के पार

महाराष्ट्र में भी मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। यहां 24 घंटे में 466 मामले सामने आए हैं, जबकि 9 लोगों की मौत हुई है। राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या 4666 हो गई है। वहीं, इस खतरनाक संक्रमण से 232 लोगों की जान गई है। वहीं बीएमसी ने मुंबई में कोरोना वायरस के 155 और मामले मिलने के बाद यहां कुल मामले 3000 के पार हो गए। सात और लोगों की मौत के साथ मृतकों की संख्या बढ़कर 138 हो गई।

गुजरात और मध्यप्रदेश में बढ़े मामले

गुजरात में संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। यहां 24 घंटे में 16 नए मामले सामने आए हैं और आठ लोगों की मौत हुई हैं। यहां आंकड़ा बढ़कर 1939 हो गया है जबकि इसमें 1737 एक्टिव मामले हैं। 131 लोग इलाज के बाद ठीक हुए हैं। मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस के प्रसार तेजी से हो रहा है। यहां 24 घंटे में 78 नए मामले आए हैं और चार लोगों की मौत हुई है। अब तक 1485 लोग संक्रमित हो चुके हैं और 76 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

यहां देखें राज्यवार कोविड-19 के आंकड़े 

राज्य

संक्रमित

मौत

आंध्र प्रदेश

722

20

अंडमान-निकोबार

15

0

अरुणाचल प्रदेश

01

0

असम

35

01

बिहार

96

02

चंडीगढ़

26

0

छत्तीसगढ़

36

0

दिल्ली

2,081

47

गोवा

07

0

गुजरात

1,939

71

हरियाणा

251

03

हिमाचल प्रदेश

39

02

जम्मू-कश्मीर

354

05

झारखंड

41

02

कर्नाटक

395

16

केरल

401

02

लद्दाख

18

0

मध्य प्रदेश

1485

76

महाराष्ट्र

4,666

232

मणिपुर

02

0

मिजोरम

01

0

ओडिशा

68

01

पुडुचेरी

07

0

पंजाब

244

16

राजस्थान

1535

24

तमिलनाडु

1477

15

तेलंगाना

858

21

उत्तराखंड

44

0

उत्तर प्रदेश

1100

17

पश्चिम बंगाल

339

12

 

देश में कुल मामले

 

18,539

 

592

 दुनियाभर में 168,758 लोगों की मौत

कोरोना वायरस (कोविड-19) से दुनियाभर में 164,938 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 2,452,292 मामले सामने आ गए हैं। समाचार एजेंसी रायटर्स के अनुसार 214 देशों में कोरोना के मामले सामने आ गए हैं। अमेरिका में भी प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है पिछले 24 घण्टे में यहां 1997 लोगों ने दम तोड़ दिया है।वहीं मध्य-पूर्व में तुर्की नया हॉटस्पॉट बनकर उभरा है। कोरोना से संक्रमण के मामले में तुर्की में ईरान से ज़्यादा मामले हो गए हैं। तुर्की में कोरोना से मरने वालों की संख्या 2140 हो गई है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad