Advertisement

दिल्लीः मंकीपॉक्स का एक और मामला सामने आया, नाइजीरियाई महिला संक्रमित, देश में अब तक 14 केस

दिल्ली में नाइजीरिया की एक 30 वर्षीय महिला में मंकीपॉक्स की पुष्टि हुई है, इसके साथ ही राजधानी में...
दिल्लीः मंकीपॉक्स का एक और मामला सामने आया, नाइजीरियाई महिला संक्रमित, देश में अब तक 14 केस

दिल्ली में नाइजीरिया की एक 30 वर्षीय महिला में मंकीपॉक्स की पुष्टि हुई है, इसके साथ ही राजधानी में  नौवां और देश का 14वां मामला बन गया है।

अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि महिला को 16 सितंबर को जननांगों पर छाले और मवाद से भरे घावों के साथ एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रविवार को उसकी जांच रिपोर्ट आई। नाइजीरियाई मूल के एक अन्य संदिग्ध मरीज को भी रविवार को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसकी जांच रिपोर्ट का इंतजार है।

दिल्ली में मंकीपॉक्स का पहला मामला 24 जुलाई को सामने आया था। बता दें कि मंकीपॉक्स जानवरों से इंसानों में फैलनेवाला वायरस है। वायरल संक्रमण के लक्षणों में बुखार, त्वचा पर गांठ, फोड़ा, सिर दर्द, मांसपेशियों का दर्द, खांसी, गले की खराश, पसीना, कंपकपी, शरीर पर गांठ बन जाना हैं। मंकीपॉक्स से संक्रमित मरीजों का इलाज करने के लिए लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में व्यवस्था की गई है। पहली बार 1958 में बंदरों पर रिसर्च के दौरान मंकीपॉक्स का पता चला था।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad