Advertisement

नरेला के इंडस्ट्रियल एरिया में भीषण आग, दो लोगों की मौत, कई लोगों के फंसे होने की आशंका

राजधानी दिल्ली के नरेला इंडस्ट्रियल एरिया में एक फुटवियर फैक्टरी में भीषण आग लग गई है। आग की चपेट में...
नरेला के इंडस्ट्रियल एरिया में भीषण आग, दो लोगों की मौत, कई लोगों के फंसे होने की आशंका

राजधानी दिल्ली के नरेला इंडस्ट्रियल एरिया में एक फुटवियर फैक्टरी में भीषण आग लग गई है। आग की चपेट में आने से दो मजदूरों की झुलसकर मौत हो गई। जबकि कुछ लोग झुलस गए हैं। उन्हें अस्पताल ले जाया गया है, सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है। आग की चपेट में आकर जान गंवाने वाले लोगों की पहचान की जा रही है।

आग फैक्टरी की दूसरी और तीसरी मंजिल पर लगी है। मौके पर राहत और बचाव कार्य पहुंच गई है। आग मगंलवार को सुबह लगी है। फैक्टरी में आग लगने के कारणों का पता नही लग पाया है। दमकल विभाग को आग लगने की सूचना सुबह 9.35 मिनट पर मिली थी। जिसके बाद रहता एक बचाव कार्य के लिए दमकल की 10 गाड़ियां मौके पहुंच गई है।

दिल्ली पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि नरेला इंडस्ट्रियल एरिया में आग लगने की खबर है। दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। कुछ घायल हैं और उन्हें अस्पताल ले जाया गया है, सभी की हालत स्थिर है और उन्हें मामूली चोटें आई हैं। 2 लोगों की मृत्यु हुई है, उनकी पहचान की जा रही है।

दिल्ली फायर ऑफिसर संदीप दुग्गल ने बताया कि यहां पर जुते-चप्पल बनाने का काम होता था। हम अभी मृत्यु का आंकड़ा नहीं बता सकते हैं। मौजूदा स्थिति में 15 गाड़ियां घटनास्थल पर हैं। यहां के एक ठेकेदार के मुताबिक छत के माध्यम से 300 लोग सुरक्षित बाहर निकल आए थे, अभी सर्च ऑपरेशन जारी है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad