Advertisement

सजावट और उपहारों के ग्लोबल मार्केट से कदम मिला रही है दिल्ली, 2024 तक देश के प्रभावशाली खिलाड़ी के रूप में उभरने की उम्मीद

नई दिल्ली। ग्लोबल बाजार की तर्ज पर भारत में तेजी से बढ़ते सजावट और उपहारों के मार्केट में दिल्ली शहर...
सजावट और उपहारों के ग्लोबल मार्केट से कदम मिला रही है दिल्ली, 2024 तक देश के प्रभावशाली खिलाड़ी के रूप में उभरने की उम्मीद

नई दिल्ली। ग्लोबल बाजार की तर्ज पर भारत में तेजी से बढ़ते सजावट और उपहारों के मार्केट में दिल्ली शहर सबसे अग्रणी भूमिका निभा रहा है। 2024 में इस क्षेत्र में भारत के सबसे प्रभावशाली खिलाड़ी के रूप में उभरने की उम्मीद है और ग्लोबल गिफ्टिंग मार्केट बढ़कर 475 बिलियन डॉलर का होने का अनुमान है।

इन्हीं संभावनाओं को देखते हुए इस क्षेत्र की भारतीय कंपनियां भी लगातार अपना विस्तार कर रही हैं और खुद को ग्लोबल मार्केट के मुताबिक सक्षम बना रही हैं। सभी तरह की सजावट और उपहारों के लिए करोल बाग मार्केट में लोगों की पहली पसंद बन चुके "सनराइज डेकोर एंड गिफ्ट्स" की पश्चिमी दिल्ली के कीर्ति नगर में शाखा का शुभारंभ रविवार को बाहरी दिल्ली के एडिशनल डीसीपी दीपक यादव और नॉर्थ दिल्ली की एडिशनल डीसीपी रश्मि शर्मा ने किया।

सनराइज के सीईओ अनुपम रैना ने बताया कि कीर्ति नगर में 'ए वन डेकोर' को अधिकृत फ्रेंचाइजी नियुक्त किया गया है, जहां दिल्लीवासियों की पसंद और जरूरत को ध्यान में रखते हुए 3000 से ज्यादा प्रोडक्ट प्रदर्शित किए गए हैं। इस मल्टीस्टोरी शोरूम तक पहुंचना तो आसान है ही, साथ ही यहां हर वक्त मौजूद विशेषज्ञों की टीम लोगों को उनकी जरूरत के मुताबिक प्रोडक्ट का चयन करने में भी पूरी मदद करती है। अनुपम रैना के मुताबिक कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना तक भी जल्द ही देशभर में अपना विस्तार करने की तैयारी में है। इसके लिए कंपनी ने डिस्ट्रीब्यूटर और फ्रेंचाइज मॉडल अपनाया है। उन्होंने बताया कि 2025 तक इंडिया का गिफ्टिंग मार्केट बढ़कर 159 मिलियन डॉलर होने का अनुमान है और यह भारत की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था के लिए एक बेहतर संकेत है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad