Advertisement

फिल्म 'आदिपुरुष' के डायलॉग राइटर मनोज मुंतशिर की जान को खतरा, मुंबई पुलिस ने दी सुरक्षा

फिल्म 'आदिपुरुष' के संवाद लेखक मनोज शुक्ला मुंतशिर द्वारा अपनी जान को खतरा बताए जाने के बाद मुंबई पुलिस...
फिल्म 'आदिपुरुष' के डायलॉग राइटर मनोज मुंतशिर की जान को खतरा, मुंबई पुलिस ने दी सुरक्षा

फिल्म 'आदिपुरुष' के संवाद लेखक मनोज शुक्ला मुंतशिर द्वारा अपनी जान को खतरा बताए जाने के बाद मुंबई पुलिस ने उन्हें सुरक्षा मुहैया कराने का फैसला किया है। पुलिस का कहना है कि वह मामले की जांच कर रही है।

अधिकारी ने कहा, "हमें मनोज शुक्ला से एक आवेदन मिला है और हम उनकी जान को खतरा होने के बाद उन्हें सुरक्षा प्रदान करने पर विचार कर रहे हैं।" उन्होंने कहा कि पुलिस खतरे के कोण से जांच कर रही है। फिल्म के डायलॉग लिखने वाले मनोज मुंतशिर पर लोगों का जमकर गुस्सा फूट रहा है।

16 जून को रिलीज हुई इस बहुभाषी फिल्म की बोलचाल के संवादों और भगवान राम और भगवान हनुमान के चरित्रों के चित्रण को लेकर भारी आलोचना की गई है। शुक्ला ने रविवार को कहा कि निर्माताओं ने "कुछ संवादों को संशोधित करने" का फैसला किया है।

उत्तर प्रदेश, अमेठी के गौरीगंज के मनोज मुंतशिर शुक्ला का जन्म 27 फरवरी 1976 को हुआ। पिता किसान और पूजा- पाठ का काम करते हैं और मां शिक्षिका थी। लेखिका नीलम मुंतशिर से मनोज का विवाह हुआ जिनके एक बेटा है। मुंबई जाने के बाद अपने नाम के पीछे मनोज ने मुंतशिर जोड़ा। उन्हें  बचपन से ही कविताएं लिखने का शौक है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad