Advertisement

किशोर कुमार की गायकी में विविधता के विभिन्न रंगः कुलपति आईपी यूनिवर्सिटी

नई दिल्लीः किशोर कुमार की गायकी में विविधता के विभिन्न रंग हैं। इस तरह की विविधता दूसरे गायकों में...
किशोर कुमार की गायकी में विविधता के विभिन्न रंगः कुलपति आईपी यूनिवर्सिटी

नई दिल्लीः किशोर कुमार की गायकी में विविधता के विभिन्न रंग हैं। इस तरह की विविधता दूसरे गायकों में विरले ही मिलती है। यह बातें आईपी यूनिवर्सिटी के कुलपति पद्मश्री प्रो. डॉक्टर महेश वर्मा ने कहीं। वे किशोर कुमार मेमोरीयल क्लब द्वारा मशहूर गायक किशोर कुमार की याद में आयोजित एक संगीतमय कार्यक्रम में बोल रहे थे।

कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए उन्होंने कहा कि किशोर कुमार के सदाबहार गानों को गुनगुनाते हुए हम बड़े हुए हैं। उनकी गायकी का जादू आज भी कई पीढ़ियों पर छाया हुआ है। इस संस्था के संस्थापक कमल धीमान ने बताया कि इस अवसर पर कला, संगीत एवं समाज सेवा के छेत्र में विशिष्ट योगदान देने वाले एक दर्जन से ज़्यादा लोगों को इस अवसर पर किशोर कुमार अवार्ड से नवाज़ा गया। इसमें मशहूर ग़ज़ल गायिका पीनाज़ मशानी, संगीतकार रणजीत गजमेर कांचा, क्रिकेटर सुरेंद्र खन्ना, बैंडमिंटन खिलाड़ी मंजुशा कंवर शामिल थे।

उन्होंने बताया कि यह संस्था प्रत्येक वर्ष इस कार्यक्रम के माध्यम से  गायकी के छेत्र में उभरते हुए कलाकारों को मंच प्रदान करती है। इस अवसर पर किशोर कुमार के दुर्लभ तस्वीरों की एक फोटों प्रदर्शनी भी लगाई गई। उन्होंने बताया कि मशहूर अभिनेता देवानंद की सौ वी वर्षगाँठ पूरे देश में मनाई जा रही है। यह कार्यक्रम भी उनपर केंद्रित था।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad