Advertisement

रिया चक्रवर्ती की शिकायत के बाद सुशांत सिंह राजपूत की बहनों और डॉक्टर के खिलाफ एफआईआर

सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में नया मोड़ आ गया है। रिया चक्रवर्ती की शिकायत के बाद ब्रांदा पुलिस...
रिया चक्रवर्ती की शिकायत के बाद सुशांत सिंह राजपूत की बहनों और डॉक्टर के खिलाफ एफआईआर

सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में नया मोड़ आ गया है। रिया चक्रवर्ती की शिकायत के बाद ब्रांदा पुलिस स्टेशन ने दिवंगत अभिनेता की दो बहनों प्रियंका सिंह और मीतू सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। दोनों बहनों पर सुशांत को सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप लगा है। सुशांत की बहनों और एक डॉक्टर तरुण कुमार के खिलाफ के खिलाफ रिया द्वारा शिकायत दर्ज करने के 12 घंटे के भीतर ही एफआईआर दर्ज कर ली गई।

मंगलवार को एक अधिकारी ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि रिया चक्रवर्ती की शिकायत के बाद मुंबई पुलिस ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की बहनों और अन्य के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने और आपराधिक साजिश के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई है। अधिकारी ने कहा कि अभिनेता की प्रेमिका रिया चक्रवर्ती ने दावा किया है कि उन्होंने परामर्श के बिना सुशांत को दवाएं दीं।

अधिकारी ने बताया कि सुशांत की बहनों प्रियंका सिंह और मीतू सिंह, दिल्ली के डॉक्टर तरुण कुमार और अन्य के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि रिया ने अपनी शिकायत में दावा किया कि इन लोगों ने एक साजिश रची और प्रतिबंधित दवाओं के लिए एक सरकारी अस्पताल के झूठे लेटरहेड पर खुराक और मात्रा की निगरानी किए बिना अभिनेता को वही दिया।

मुंबई पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि इन सभी पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 420 (धोखाधड़ी और बेईमानी से संपत्ति की डिलीवरी देने), 464(एक झूठा दस्तावेज बनाने), 465(जालसाजी करना), 466 (अदालत के रिकॉर्ड की जालसाजी या पब्लिक रजिस्टर, आदि), 468 (धोखाधड़ी के उद्देश्य के लिए जालसाजी),474(दस्तावेजों का कब्जा), 306 (आत्महत्या के लिए उकसाना), और 120 बी (आपराधिक साजिश) के तहत एफआईआर दर्ज हुई है। इसके अलावा इन पर नारकोटिक्स ड्रग्स और साइकोट्रोपिक सबस्टेंस एक्ट के तहत धारा 8(1), 21, 22 और 29 मुकदमा दर्ज किया गया है।

अपनी पुलिस शिकायत में, रिया ने मांग की थी कि आईपीसी, एनडीपीएस अधिनियम और टेलीमेडिसिन प्रैक्टिस दिशानिर्देशों के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की जाए। उसने प्रियंका पर उससे छेड़छाड़ करने का भी आरोप लगाया है।

रिया ने प्रियंका सिंह, दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल के डॉ. तरुण कुमार और अन्य पर जालसाजी करने और 34 वर्षीय अभिनेता के लिए "नकली" पर्चे पर लिखी दवाई देने का आरोप लगाया है।

प्रवक्ता ने कहा, सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुसार  इस मामले को आगे की जांच के लिए सीबीआई को स्थानांतरित कर दिया गया है।

अभिनेता की मौत में मुंबई पुलिस की जांच से नाखुश उनके पिता के के सिंह ने बिहार पुलिस के साथ रिया चक्रवर्ती, उनके परिवार के सदस्यों और अन्य के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने और आपराधिक साजिश का मामला दर्ज किया था, जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट द्वारा यह केस सीबीआई को ट्रांसफर कर दिया गया था।

बता दें कि मुंबई के पश्चिमी उपनगर सांताक्रूज में डीआरडीओ के गेस्ट हाउस में सीबीआई की जांच टीम लगातार रिया से पूछताछ कर रही है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad