Advertisement

ब्रिटेन के लिए भारत से 8 जनवरी से शुरू होंगी उड़ानें, कोरोना के नए स्ट्रेन की वजह से लगा था प्रतिबंध

भारत और ब्रिटेन के बीच आठ जनवरी से यात्री उड़ाने शुरू होंगी। उड़ानों में स्वास्थ्य संबंधी अतिरिक्त...
ब्रिटेन के लिए भारत से 8 जनवरी से शुरू होंगी उड़ानें, कोरोना के नए स्ट्रेन की वजह से लगा था प्रतिबंध

भारत और ब्रिटेन के बीच आठ जनवरी से यात्री उड़ाने शुरू होंगी। उड़ानों में स्वास्थ्य संबंधी अतिरिक्त सावधानियां बरती जाएंगी जिनके बारे में नागर विमानन महानिदेशालय जल्द ही दिशा-निर्देश जारी करेगा। नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने आज एक ट्वीट में इसकी जानकारी दी।

नागरिक उड्डयन मंत्री ने बताया कि आठ जनवरी से ब्रिटेन के साथ यात्री उड़ाने शुरू करने का फैसला किया गया है। आगामी 23 जनवरी तक दोनों देशों के बीच सप्ताह में 30 उड़ानें होंगी। इनमें 15 उड़ानों का संचालन भारतीय विमान सेवा कंपनियां तथा शेष 15 उड़ानों का परिचालन ब्रिटेन की एयरलाइंस करेंगी। दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और हैदराबाद से ये उड़ानें शुरू की जाएंगी।

उल्लेखनीय है कि ब्रिटेन में कोरोना वायरस के नये स्ट्रेन का संक्रमण तेजी से फैलने के बाद सरकार ने 22 दिसंबर की आधी रात से वहां से आने वाली या वहां से होकर आने वाली उड़ानों के देश में उतरने पर प्रतिबंध लगा दिया था। पहले यह प्रतिबंध 31 दिसंबर तक के लिए लगाया गया था जिसे बाद में बढ़ाकर सात जनवरी तक कर दिया गया।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad