Advertisement

'गाजीपुर लैंडफिल आग 'आप' के भ्रष्टाचार का परिणाम', भाजपा के आरोप पर बोलीं आतिशी- घटना की कराएंगे जांच

गाजीपुर लैंडफिल साइट पर रविवार को लगी आग पर अब तक काबू नहीं पाया जा सका है। साइट पर आग अभी भी धधक रही है।...
'गाजीपुर लैंडफिल आग 'आप' के भ्रष्टाचार का परिणाम', भाजपा के आरोप पर बोलीं आतिशी- घटना की कराएंगे जांच

गाजीपुर लैंडफिल साइट पर रविवार को लगी आग पर अब तक काबू नहीं पाया जा सका है। साइट पर आग अभी भी धधक रही है। इससे निकलने वाले धुएं से आसपास रहने वाले लोगों को आंखों में जलन की समस्या हो रही है। इसे लेकर भाजपा ने आम आदमी पार्टी (आप) को घेरा है।

दिल्ली की कैबिनेट मंत्री आतिशी ने सोमवार को कहा कि गाजीपुर ‘लैंडफिल साइट’ (कचरा एकत्र करने की जगह) में लगी आग के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जाएगी। पूर्वी दिल्ली में स्थित गाजीपुर लैंडफिल पर रविवार की शाम भीषण आग लग गई थी। वहीं, अधिकारियों ने बताया कि ऐसा अनुमान है कि गर्म और शुष्क मौसम के कारण गाजीपुर ‘लैंडफिल साइट’ में आग लगी है।

आतिशी ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "हम निश्चित रूप से आग लगने के कारण और इसकी शुरुआत की प्रक्रिया की जांच करेंगे।"

वहीं, दिल्ली फायर सर्विस के अनुसार, कचरे के विशाल पहाड़ से उत्पन्न गैसों के कारण रविवार शाम को लैंडफिल में आग लग गई।

 

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने सोमवार को गाजीपुर लैंडफिल का दौरा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि यह आप सरकार के भ्रष्टाचार का एक उदाहरण है।

उन्होंने दावा किया कि दिल्ली में भाजपा के सत्ता में आने के एक साल के भीतर इस कूड़े के ढेर को हटा दिया जाएगा। उन्होंने कहा, "आम आदमी पार्टी ने 2023 तक दिल्ली से कूड़े के इस पहाड़ को हटाने का वादा किया था, लेकिन यहां एक और कूड़े का पहाड़ खड़ा हो गया है। यह एमसीडी के भ्रष्टाचार के कारण है। आधे से ज्यादा मशीनें काम नहीं कर रही हैं। उनकी मरम्मत क्यों नहीं की गई?"

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad