दिल्ली के जामिया मिलिया यूनिवर्सिटी में नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में शुरू हुआ आंदोलन अब देश के कई हिस्सों में पहुंच गया है। देश के अलग-अलग हिस्सों में छात्रों से लेकर आम लोग इसके विरोध में रैलियां और प्रदर्शन कर रहे हैं। गुरुवार को लेफ्ट पार्टियों ने भारत बंद बुलाया था, इसके अलावा कई संगठनों ने इस कानून का विरोध किया है। राजधानी दिल्ली में कई मेट्रो स्टेशनों को बंद किया गया, लखनऊ में प्रदर्शनकारियों ने तोड़फोड़ की है। साथ ही, संदीप दीक्षित, रामचंद्र गुहा जैसी कई हस्तियों को हिरासत में भी लिया गया है।
तस्वीरों में देखें देश के अलग-अलग हिस्सों में गुरुवार को क्या हुआ-
- नागरिकता कानून को लेकर प्रदर्शनकारियों के विरोध के बीच सड़कों पर लगा कई किलोमीटर तक लंबा जाम।

- प्रदर्शन के दौरान दिल्ली के लाल किले पर लागू की गई धारा 144, कड़ी की गई सुरक्षा व्यवस्था।

- बिहार के पटना, दरभंगा इलाके में प्रदर्शनकारियों ने कई ट्रेनों को रोक दिया।

- राजधानी दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान मंडी हाउस से सीताराम येचुरी समेत कई नेताओं को हिरासत में लिया गया।

- बेंगलूरू में नागरिकता कानून का विरोध कर रहे लेखक और इतिहासकार रामचंद्र गुहा को हिरासत में लिया गया।

- उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्रदर्शनकारियों ने धारा 144 होने के बावजूद हसनगंज इलाके में वाहनों को किया आग के हवाले।

- इस कानून के खिलाफ सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारियों ने यूपी रोडवेज़ की बसों में आग लगा दी।

- अहमदाबाद में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ विरोध जताने वाले प्रदर्शनकारी पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज।

- मुंबई के अगस्ता क्रांति मैदान में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ विरोध जताने के लिए पहुंचे प्रदर्शनकारी।

- नई दिल्ली में जंतर मंतर पर नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मियों को गुलाब देते प्रदर्शनकारी

- प्रयागराज में नागरिकता (संशोधन) अधिनियम के विरोध में प्रदर्शन कर रहे समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेते पुलिसकर्मी।
