Advertisement

उन्नाव मामले में पुलिस ने किया खुलासा, एकतरफा प्रेम में कीटनाशक पिलाकर की हत्या, आरोपी ने कबूला जुर्म

यूपी के उन्नाव जिले के असोहा में बुधवार को खेत में बुआ भतीजी के शव और चचेरी बहन के गंभीर हालत में मिलने...
उन्नाव मामले में पुलिस ने किया खुलासा, एकतरफा प्रेम में कीटनाशक पिलाकर की हत्या, आरोपी ने कबूला जुर्म

यूपी के उन्नाव जिले के असोहा में बुधवार को खेत में बुआ भतीजी के शव और चचेरी बहन के गंभीर हालत में मिलने की घटना का पुलिस ने खुलासा किया है। लखनऊ आईजी रेंज लक्ष्मी सिंह ने बताया कि तीनों की कीटनाशक पिलाकर हत्या की गई।

आईजी ने बताया कि शुक्रवार को दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मुख्य आरोपी का नाम विनय उर्फ लंबू है। जबकि दूसरा आरोपी विनय का दोस्त है जो नाबालिग है। विनय एक लड़की से प्रेम करता था। उसने उसके सामने प्रस्ताव भी रखा था, लेकिन उसने ठुकरा दिया। लड़की के इनकार करने पर विनय को ये बात सहन नहीं हुई।

आईजी लक्ष्मी सिंह ने बताया कि विनय ने लड़की से मोबाइल नंबर भी मांगा था, लेकिन लड़की ने वह भी देने से मना कर दिया था। इसलिए उसने पानी में कीटनाशक मिलाकर लड़की को पिला दिया। हालांकि वो सिर्फ एक ही लड़की को मारना चाहता था। आरोपी विनय ने बताया कि वो जिस लड़की से प्रेम करता था वो अस्पताल में भर्ती है। उसने घटना वाले दिन अन्य दोनों लड़कियों से नमकीन भी मंगवाए थे। आरोपी ने एक ही लड़की को कीटनाशक मिला हुआ पानी पीने को दिया था. लेकिन उसकी बोतल से बाकी दोनों लड़कियों ने भी पानी पी ली। थोड़ी देर के बाद सभी लड़कियों के मुंह से झाग निकलने लगा। यह देखकर दोनों आरोपी घटनास्थल से फरार हो गए। 

पुलिस ने बताया कि फॉरेंसिक टीम को घटनास्थल से कीटनाशक की बोतल, खाली पानी की बोटल, नमकीन के खाली पैकेट्स और सिगरेट बट मिले थे।  फोरेंसिक ने दुकान से सभी नमकीन और चिप्स को जांच के लिए कब्जे में लिया। पूछताछ के दौरान दुकानदार ने बताया कि घटना से पहले लड़कियां उसकी दुकान से नमकीन खरीदने आईं थी। पुलिस को जांच के दौरान खेत से भी एक नमकीन का पैकट मिला था। एक के बाद एक मिले सुरागों के जरिए पुलिस विनय तक पहुंच गई। 

बता दें कि चचेरी बहन रोशनी की हालत नाजुक है। उसका इलाज कानपुर के रीजेंसी अस्पताल में चल रहा है। काजल के पिता ने घटना के 18 घंटे बाद गुरुवार को असोहा थाने में हत्या की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर कुछ लोगों को हिरासत में लिया था। वहीं दोनों की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में जहरीला पदार्थ की पुष्टि हुई थी।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad