Advertisement

जम्मू-कश्मीर: सोनमर्ग में भारी हिमस्खलन, जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं

श्रीनगर-लेह राजमार्ग पर सोनमर्ग क्षेत्र में भारी हिमस्खलन हुआ। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभी तक किसी...
जम्मू-कश्मीर: सोनमर्ग में भारी हिमस्खलन, जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं

श्रीनगर-लेह राजमार्ग पर सोनमर्ग क्षेत्र में भारी हिमस्खलन हुआ। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभी तक किसी जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।

लोगों को अगले 24 घंटों तक हिमस्खलन संभावित क्षेत्रों की ओर जाने से बचने की सलाह दी गई है। अधिकारियों के मुताबिक, हिमस्खलन गांदरबल जिले में सोनमर्ग में जोजिला सुरंग निर्माण की कार्यशाला के पास हुआ।

मौजूदा स्थिति को देखते हुए, जम्मू-कश्मीर के अधिकारियों ने फरवरी के पहले सप्ताह में भारी बर्फबारी के बाद कश्मीर घाटी के ऊंचे इलाकों में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad