Advertisement

कासगंज हिंसा: व्हाट्सएप पर भड़काऊ मैसेज डालने वाला ग्रुप एडमिन गिरफ्तार

कासगंज हिंसा मामले में कार्रवाई करते हुए एक व्हाट्सएप ग्रुप चलाने वाले एडमिन को गिरफ्तार कर लिया है।...
कासगंज हिंसा: व्हाट्सएप पर भड़काऊ मैसेज डालने वाला ग्रुप एडमिन गिरफ्तार

कासगंज हिंसा मामले में कार्रवाई करते हुए एक व्हाट्सएप ग्रुप चलाने वाले एडमिन को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार शख्स पर आरोप है कि वह सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो और तस्वीरें डालकर लोगों को भड़का रहा था।

जिलाधिकारी आरपी सिंह ने बताया कि जिले में साम्प्रदायिक हिंसा के बारे में व्हाट्सएप ग्रुप में आपत्तिजनक और भड़काऊ मैसेज तथा चित्र डालने के आरोप में पुलिस ने ग्रुप एडमिन राम सिंह और ग्रुप सदस्य अजय गुप्ता के खिलाफ दो वर्गों के बीच शत्रुता फैलाने संबंधी भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत गंजडुंडवारा थाने में मामला दर्ज किया है।

ग्रुप एडमिन राम सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि गुप्ता फरार है।

पुलिस प्रशासन को जानकारी मिली थी कि साम्प्रदायिक हिंसा के बारे में व्हाट्सएप ग्रुप ‘नक्षत्र कम्प्यूटर’ पर कुछ लोग भड़काऊ वीडियो और तस्वीरें पोस्ट कर रहे हैं। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए ग्रुप के एडमिन राम सिंह को गिरफ्तार कर लिया। ग्रुप के एक सदस्य अजय गुप्ता की तलाश की जा रही है। दोनों आरोपी कासगंज के गंजडुंडवारा इलाके के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

कल गंजडुडवारा इलाके में कुछ अराजक तत्वों ने एक धार्मिक स्थल के गेट पर आग लगा दी। आग को समय रहते बुझा दिया गया और लापरवाही बरतने के आरोप में दो सिपाहियों के खिलाफ कार्रवाई भी की गई थी। इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

गौरतलब है कि 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के दिन कासगंज में तिरंगा यात्रा निकालने के दौरान दो पक्षों के बीच हिंसा हुई थी, जिसमें चंदन गुप्ता (22) नाम के एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई थी। युवक की हत्या के बाद से कासगंज में हिंसा और आगजनी शुरू हो गई थी।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad