Advertisement

केसीआर ने एमएलसी महेंद्र रेड्डी को कैबिनेट में किया शामिल, कहा- चंद्रयान की कामयाबी पर हर भारतीय को गर्व

हैदराबाद। एमएलसी, डा पटनम महेंद्र रेड्डी ने गुरुवार दोपहर राजभवन में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ...
केसीआर ने एमएलसी महेंद्र रेड्डी को कैबिनेट में किया शामिल, कहा- चंद्रयान की कामयाबी पर हर भारतीय को गर्व

हैदराबाद। एमएलसी, डा पटनम महेंद्र रेड्डी ने गुरुवार दोपहर राजभवन में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। राज्यपाल तमिलसाई सौंदरराजन द्वारा राजभवन में आयोजित शपथग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव ने भाग लिया। बाद में मुख्यमंत्री राज्यपाल द्वारा दिये गये चाय रात्रि भोज कार्यक्रम में शामिल हुए। राज्यपाल के साथ मुख्यमंत्री केसीआर ने अपने मंत्रिपरिषद के सभी सदस्यों के साथ ग्रुप फोटो सेशन में हिस्सा लिया।

मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने नए मंत्री पटनम महेंदर रेड्डी को बधाई दी। इस कार्यक्रम में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री, सांसद, विधान पार्षद, विधायक, सभापति, अन्य जन प्रतिनिधि एवं विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिष्ठित व्यक्तियों ने भाग लिया।

केसीआर ने चंद्रयान 3 के सुरक्षित लैंडिंग की खुशी व्यक्त

मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव ने चंद्रयान 3 के प्रक्षेपण और सुरक्षित लैंडिंग की पूर्ण सफलता पर खुशी व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने कहा कि चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडर मॉड्यूल को सफलतापूर्वक उतारने वाले पहले देश के रूप में, भारत ने वैश्विक अंतरिक्ष अन्वेषण के क्षेत्र में एक नया अध्याय लिखा है और एक दुर्लभ इतिहास रचा है। मुख्यमंत्री केसीआर ने कहा कि यह एक ऐसा अवसर है जिस पर हर भारतीय को गर्व होना चाहिए।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री केसीआर ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के  वैज्ञानिकों, कर्मचारियों और इस प्रयोग की सफलता में शामिल टीम के सभी लोगों को बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे भारत के लोगों के लिए यह उत्सव का दिन है कि एक लंबी आकांक्षा पूरी हुई है। सीएम ने कहा कि चंद्रयान 3 की सफलता से भविष्य में इसरो द्वारा किए जाने वाले अंतरिक्ष अनुसंधान और प्रयोगों को काफी प्रोत्साहन मिलेगा। इसी भावना को जारी रखते हुए सीएम केसीआर ने कामना की कि इसरो अंतरिक्ष अनुसंधान के क्षेत्र में देश की प्रतिष्ठा बढ़ाने की दिशा में अपनी सफलता की कहानी जारी रखेगा।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad