Advertisement

मार्शल आर्ट में सबसे अधिक वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाली पहली महिला हैं किरण देवली उनियाल भारत की, जाने कितने किए अपने नाम

नई दिल्ली। मार्शल आर्ट में सर्वाधिक वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाली भारत में पहली महिला किरण देवली उनियाल...
मार्शल आर्ट में सबसे अधिक वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाली पहली महिला हैं किरण देवली उनियाल भारत की, जाने कितने किए अपने नाम

नई दिल्ली। मार्शल आर्ट में सर्वाधिक वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाली भारत में पहली महिला किरण देवली उनियाल के नाम एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड जुड़ गया है। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने ऑफिशियली उनके 15वें रिकॉर्ड की घोषणा कर दी है। महिला श्रेणी में किरण उनियाल ने मार्शल आर्ट्स में "सर्वाधिक फुल कॉन्टैक्ट के पंच  एक किलो वजन के साथ एक हाथ से एक मिनट में 347 पंच" कर यह रिकॉर्ड बनाया। उनके प्रति सेकंड औसत पंच 5.7 स्ट्राइक थे। इसी के साथ उन्होंने एक ईरानी नागरिक का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

इससे पहले पिछले साल उन्होंने एक पाकिस्तान नागरिक का रिकॉर्ड तोड़कर 14वां रिकॉर्ड अपने नाम किया था। 2022 में किरण उनियाल ने महिला श्रेणी में एक घंटे में फुल कॉन्टैक्ट पंच स्ट्राइक के लिए मार्शल आर्ट्स में अपना 14वां गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड हासिल किया था। उनके मार्शल आर्ट में 46 विश्व रिकॉर्ड हैं। मार्शल आर्ट, फिटनेस और समाज सेवा को मिलाकर कुल 56 विश्व रिकॉर्ड हैं।

मूल रूप से उत्तराखंड की निवासी 50 वर्षीय किरण उनियाल, कर्नल सुनील उनियाल (सेवानिवृत्ति),दो बच्चों की माँ का मानना है कि अपने सपनों को साकार करने के लिए उम्र कोई बाधा नहीं है। कड़ी मेहनत, अभ्यास और अनुशासन से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।वह शुद्ध शाकाहारी हैं और संतुलित आहार लेने में विश्वास रखती हैं।मार्शल आर्ट के जरिये महिलाओं को सेल्फ डिफेंस के लिए प्रेरित करने का काम भी कर रही हैं।

उनका कहना है कि महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों के कारण उनका आत्मरक्षा के हुनर से लैस होना जरूरी है। इसलिए आज हर महिला को मार्शल आर्ट सीखना चाहिए। वे कहती हैं- "मैं चाहती हूं कि हर महिला सेल्फ डिफेंस सीखे और खुद को सशक्त बनाए ताकि हम किसी भी असुरक्षित स्थिति का मुकाबला कर सकें।" किरण उनियाल आज भी रोजाना कई घंटे मार्शल आर्ट की प्रैक्टिस करती हैं। रिकॉर्ड बनाने के लिये उन्होंने स्टैमिना, स्पीड और स्किल पर काम किया। वे कहती हैं कि प्रत्येक व्यक्ति को अपनी फिटनेस की ओर ध्यान देना चाहिए।

किरण के मुताबिक उनकी 100 फीसदी दिव्यांग बेटी उनकी सबसे बड़ी प्रेरणा है, जिसने उन्हें मुस्कान और धैर्य के साथ जीवन में चुनौतियों का सामना करना सिखाया है। समाज सेवा के लिए भी वे उनकी प्रेरणास्रोत हैं। अपनी उपलब्धियों और खूबियों की बदौलत किरण आज नई पीढ़ी के लिए आदर्श हैं। किरण समाज सेवा में भी सक्रिय रहती हैं। यही वजह है कि मार्शल आर्ट के अलावा अन्य क्षेत्रों में भी उनके नाम कई वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज हैं, जो कि उन्होंने ब्लड डोनेशन, कैंसर जागरुकता और स्वच्छता अभियान, आदि के क्षेत्र में हासिल किए हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad