Advertisement

सलमान के घर पहुंचे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री; पुलिस से अभिनेता और परिजनों की सुरक्षा बढ़ाने को कहा

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे मंगलवार को अभिनेता सलमान खान के बांद्रा स्थित आवास पर गये और...
सलमान के घर पहुंचे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री; पुलिस से अभिनेता और परिजनों की सुरक्षा बढ़ाने को कहा

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे मंगलवार को अभिनेता सलमान खान के बांद्रा स्थित आवास पर गये और उनके घर पर गोलीबारी के सिलसिले में दो लोगों की गिरफ्तारी के बाद उन्हें सुरक्षा का आश्वासन दिया।

 पत्रकारों से बात करते हुए शिंदे ने कहा कि गोलीबारी में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। शिंदे ने यह भी कहा कि उन्होंने मुंबई पुलिस आयुक्त को खान और उनके परिवार के सदस्यों की सुरक्षा बढ़ाने का निर्देश दिया है।

दो व्यक्ति - विक्की गुप्ता (24) और सागर पाल (21) - जो रविवार को खान के घर के बाहर गोलीबारी के बाद भाग रहे थे, उन्हें सोमवार देर रात गुजरात के कच्छ जिले के एक मंदिर परिसर से गिरफ्तार कर लिया गया।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad