Advertisement

पाकिस्तान ने भारतीय उच्चायोग के दोनों अधिकारियों को छोड़ा, गिरफ्तारी पर भारत ने जताई थी कड़ी आपत्ति

पाकिस्तान ने भारतीय उच्चायोग के लापता दोनों अधिकारियों को छोड़ दिया है। इससे पहले पाकिस्तान ने कहा था...
पाकिस्तान ने भारतीय उच्चायोग के दोनों अधिकारियों को छोड़ा, गिरफ्तारी पर भारत ने जताई थी कड़ी आपत्ति

पाकिस्तान ने भारतीय उच्चायोग के लापता दोनों अधिकारियों को छोड़ दिया है। इससे पहले पाकिस्तान ने कहा था कि दोनों अधिकारियों की एक्सीडेंट के मामले में गिरफ्तारी की गई है। इस पर भारत सरकार ने दिल्ली में पाकिस्तानी उच्चायोग के प्रभारी को तलब किया और दो अधिकारियों की गिरफ्तारी को लेकर कड़ा विरोध दर्ज किया।

पाकिस्तान में भारतीय उच्चायोग के दो अधिकारी सोमवार सुबह से लापता थे। शाम को पाकिस्तान ने कहा कि एक्सीडेंट के मामले में दोनों को गिरफ्तार किया गया है। पाकिस्तान में भारतीय उच्चायोग के दो अधिकारियों के लापता होने की खबर आने के बाद उच्चायोग के अधिकारियों ने विदेश मंत्रालय से संपर्क किया। विदेश मंत्रालय ने इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग के साथ काम करने वाले दो लापता भारतीय अधिकारियों के मामले को उठाय।

विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तानी उच्चायोग के प्रभारी (सीडीए) को तलब किया और उनसे स्पष्ट तौर पर कहा कि भारतीय अधिकारियों से कोई पूछताछ नहीं होगी या उनका उत्पीड़न नहीं किया जाएगा। उनकी सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी पाकिस्तानी अधिकारियों की है। उन्हें सकुशल भारतीय उच्चायोग भेजा जाए।

एक्सीडेंट के बाद किया था गिरफ्तार

इससे पहले जियो टीवी की रिपोर्ट के अनुसार, दूतावास के पास की सड़क पर भारतीय राजनयिकों की बीएमडब्लू कार से एक पाकिस्तानी नागरिक का एक्सीडेंट हुआ था लेकिन उन्होंने वहां से भागने की कोशिश की। जिसके बाद इस्लामाबाद पुलिस ने अतंरराष्ट्रीय नियम-कानूनों को ताक पर रखते हुए भारतीय अधिकारियों को कथित तौर पर गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि डिप्लोमेटिक कानूनों के अनुसार कोई भी देश किसी दूसरे देश के उच्चायोग के अधिकारी को गिरफ्तार नहीं कर सकती।

हाल में समाचार एजेंसी एएनआई ने रिपोर्ट दी थी कि किस तरह पाकिस्तानी जासूसी एजेंसी आइएसआइ भारतीय अधिकारियों का पीछा कर रही थी और उन्हें परेशान कर रही थी। इस बात के संकेत हैं कि पाकिस्तान में भारत के कार्यवाहक उच्चायुक्त गौरव अहलूवालिया के निवास पर आइएसआइ की मौजूदगी और बढ़ गई है।

भारत ने जासूसी करते दो पाक अधिकारी पकड़े थे

कुछ दिनों पहले पाकिस्तान अधिकारियों को भारत में जासूसी करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया था। इसके बाद भारतीय राजनयिकों के लापता होने की घटना सामने आई है। दिल्ली में पाक अधिकारियों को रंगे हाथों पकड़े जाने के बाद भारत से निष्कासित कर दिया गया था। भारत ने इस महीने के शुरू में दो पाकिस्तानी अधिकारियों को जासूसी के लिए देश से बाहर कर दिया था। इसके बाद पाकिस्तान ने कड़ी प्रतिक्रिया भी जाहिर की थी।

मार्च में पाकिस्तान में भारतीय उच्चायोग ने पाकिस्तानी एजेंसियों द्वारा अपने अधिकारियों और कर्मचारियों के लगातार उत्पीड़न के विरोध में इस्लामाबाद में विदेश मंत्रालय को एक मजबूत विरोध पत्र भेजा था।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad