Advertisement

मुंबई होर्डिंग हादसा: पुलिस ने मुख्य आरोपी भावेश भिंडे को उदयपुर से किया गिरफ्तार, बिल बोर्ड के गिरने से 16 लोगों की चली गई थी जान

मुंबई पुलिस ने गुरुवार को होर्डिंग ढहने के मामले में मुख्य आरोपी भावेश भिंडे को उदयपुर से गिरफ्तार कर...
मुंबई होर्डिंग हादसा: पुलिस ने मुख्य आरोपी भावेश भिंडे को उदयपुर से किया गिरफ्तार, बिल बोर्ड के गिरने से 16 लोगों की चली गई थी जान

मुंबई पुलिस ने गुरुवार को होर्डिंग ढहने के मामले में मुख्य आरोपी भावेश भिंडे को उदयपुर से गिरफ्तार कर लिया, जिसमें 16 लोगों की जान चली गई थी। भिंडे उस विज्ञापन एजेंसी के मालिक हैं जिसने मुंबई के घाटकोपर इलाके में अब ढह चुके होर्डिंग को लगवाया था। मुंबई पुलिस ने भिंडे के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया था।

भिंडे की कंपनी ने विशाल बिलबोर्ड लगाया जिसके ढहने से 16 लोगों की जान चली गई। पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई पुलिस की अपराध शाखा टीम ने घाटकोपर में होर्डिंग लगाने के लिए जिम्मेदार विज्ञापन एजेंसी एगो मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक भिंडे को गिरफ्तार किया।

बताया जा रहा है कि भिंडे के खिलाफ पहले से ही रेप केस समेत कई मामले दर्ज हैं। इससे पहले, सोमवार को मुंबई के घाटकोपर में तेज हवाओं के दौरान रिफिलिंग स्टेशन पर एक बड़ा होर्डिंग गिरने से कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई और 70 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad