Advertisement

भारत की विफलता बताने के लिए पाक सेना ने डाला फर्जी वीडियो, खुद मजाक का पात्र बनी

पाकिस्तानी सेना के डायरेक्टर जनरल- इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशन आसिफ गफूर का उस समय जमकर मखौल बना, जब...
भारत की विफलता बताने के लिए पाक सेना ने डाला फर्जी वीडियो, खुद मजाक का पात्र बनी

पाकिस्तानी सेना के डायरेक्टर जनरल- इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशन आसिफ गफूर का उस समय जमकर मखौल बना, जब उन्होंने भारत के वार हीरो और भारतीय वायु सेना के रिटायर्ड एयर मार्शल डेंजिल कीलोर का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। इस पुराने और छेड़खानी युक्त वीडियो को बालाकोट एयरस्ट्राइक के बाद का बताने पर नेट यूजर्स ने गफूर का मजाक बनाया।

पुराने वीडियो से भारत की विफलता बताने का प्रयास

गफूर ने रविवार को ट्विटर पर अपने हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया और दावा किया कि रिटायर्ड एयर मार्शल डेंजिल कीलोर इस साल 27 फरवरी को बालाकोट एयरस्ट्राइक के दूसरे दिन भारत और पाकिस्तान वायु सेनाओं के बीच डॉग फाइट के दौरान भारत की विफलता बता रहे हैं।

https://twitter.com/YasifChaudhry/status/1155400596884807681

चार साल पहले इंटरव्यू दिया था कीलोर ने

वीडिया पोस्ट होते ही नेट यूजर्स ने सवाल उठाया कि यह वीडियो तो इस साल बालाकोट एयर स्ट्राइक और उसके बाद की डॉग फाइट से पूरे चार साल पहले 2015 का है। वास्तविकता यह है कि नेहरू लॉस्ट इंडिया दि वार शीर्षक वाले इंटरव्यू में एयर मार्शल डेंजिल कीलोर युद्ध में भारत के नुकसान पर बात करते हैं। यह वीडियो प्रोडक्शन हाउस वाइल्डरनेस फिल्म्स इंडिया ने 9 अगस्त 2015 को यू-ट्यूब पर शेयर किया था। प्रोडक्शन हाउस ने पूर्व एयर मार्शल को 1962 और 1965 के युद्धों पर बात करने के लिए आमंत्रित किया था।

कुछ इस तरह वीडियों के साथ हुई छेड़छाड़

पाकिस्तानी से द्वारा जारी विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान की जो वीडियो क्लिप जारी की थी, वह गफूर द्वारा पोस्ट की गई वीडियो में स्क्रीन के दायीं ओर ऊपर दिखाई देती है। गफूर के वीडियो में गिरे विमान के विजुअल्स को भी जोड़ा गया था।

ट्विटर पर कड़ी प्रतिक्रिया, मजाक भी

गफूर के पोस्ट पर ट्विटर यूजर्स ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। कई लोगों ने उनका मजाक भी बनाया। एक यूजर ने लिखा कि गफूर कल को दावा करेंगे कि वह चंद्रमा पर भी उतरे। एक अन्य ट्विटर यूजर शोंखो की टिप्पणी थी कि आप अपनी बीमारी का प्रचार करने से बाज नहीं आते हैं। आपको कम से कम वीडियो से छेड़छाड़ में अनाड़ीपन से बचना ही चाहिए ताकि आपकी पूरी दुनियां में मजाक न बने। कृपया अच्छे वीडियो एडिटर की व्यवस्था कीजिए ताकि वीडियो के साथ छेड़छाड़ बेहतर तरीके से हो सके।

बाद में गफूर ने मांग ली माफी

ट्विटर पर जग हंसाई के बाद गफूर ने इसके लिए माफी मांगी कि उन्होंने जो वीडियो शेयर किया है, उसके साथ छेड़छाड़ की गई है। हालांकि उन्होंने यह वीडियो डिलीट नहीं किया है।

https://twitter.com/peaceforchange/status/1155397799732817920

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad