Advertisement

भारत के खिलाफ लड़कर खुद अपना नुकसान कर रहा है पाकिस्तान : प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज कहा कि पाकिस्तान अभी तक सर्जिकल स्ट्राइक से उबर नहीं पाया है और भारत के खिलाफ लड़कर वह खुद अपना नुकसान कर रहा है। मोदी ने यहां एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, पहले सैनिक ताकत होते हुए भी अपनी ताकत नहीं दिखा पाते थे लेकिन अब नियंत्रण रेखा के पार 250 किमी के क्षेत्र में किए गए सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान ने हमारे बहादुर सैनिकों की ताकत देख ली है।
भारत के खिलाफ लड़कर खुद अपना नुकसान कर रहा है पाकिस्तान : प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री ने कहा कि इन हमलों के बाद सीमा के उस पार हड़कंप मचा हुआ है और वे अभी तक संभल नहीं पाए हैं। पाकिस्तानी जनता का नाम लेते हुए मोदी ने कहा,  पेशावर में स्कूली बच्चों के मारे जाने के बाद 125 करोड़ भारतीयों की आंखें गीली थीं। हर भारतीय ने पाकिस्तानी का दर्द महसूस किया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी जनता को अपने शासकों से कहना चाहिए कि किसी देश से लड़ने के बजाय लड़ाई काले धन और भ्रष्टाचार के खिलाफ होनी चाहिए। मोदी ने कहा,  भारत के खिलाफ लड़कर वे (पाकिस्तान) खुद का नुकसान कर रहे हैं और मासूमों को मार रहे हैं।

मोदी ने कहा,  पाकिस्तानी जनता भी गरीबी से छुटकारा चाहती है। राजनीतिक फायदे के लिए यह माहौल उनके द्वारा बनाया गया है। मोदी बठिंडा में एम्स संस्थान की आधारशिला रखने के लिए आयोजित समारोह में बोल रहे थे।

भाषा 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad