Advertisement

पिछले तीन दिन से पॉजिटिविटी रेट हुआ कम, अब तक कोरोना के 83.26 फीसदी मामले हुए ठीकः स्वास्थ्य मंत्रालय

देश में कोरोना महामारी के कहर के बीच गुरुवार को स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि बीते 24 घंटों में 3 लाख 62...
पिछले तीन दिन से पॉजिटिविटी रेट हुआ कम, अब तक कोरोना के 83.26 फीसदी मामले हुए ठीकः स्वास्थ्य मंत्रालय

देश में कोरोना महामारी के कहर के बीच गुरुवार को स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि बीते 24 घंटों में 3 लाख 62 हजार लोग ठीक हुए हैं। देश मे पिछले तीन दिन से पॉजिटिविटी रेट कम हुआ है, जो अब 20 फीसदी है। 10 राज्य में 25 फीसदी पॉजीटिविटी रेट है। वो राज्य जहां सक्रिय मामले ज़्यादा थे, उनमें से 6 राज्यों में मामलों में कमी आ रही हैं। 8 राज्यों में पिछले 2 हफ्ते से मामलों में कमी आ रही हैं। देश के केवल चार ऐसे राज्य हैं, जहां पॉजिटिविटी रेट पांच प्रतिशत से कम है।

एक संवाददाता सम्मेलन में स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि जानकारी दी कि देश में अब तक 83.26 फीसदी मामले ठीक हुए हैं जबकि करीब 37.1 लाख सक्रिय मामलों की संख्या बनी हुई है। 3 मई को रिकवरी रेट 81.3 फीसदी थी, जिसके बाद रिकवरी में सुधार हुआ है। देश में 12 राज्य ऐसे हैं जहां 1 लाख से भी ज्यादा सक्रिय मामले हैं। 8 राज्यों में 50,000 से 1 लाख के बीच सक्रिय मामलों की संख्या बनी हुई है। हालाकि देश के 18 राज्यों में संक्रमण दर अब भी 20 फीसदी से ज्यादा है, जो चिंताजनक है।

उन्होंने कहा कि 16 राज्य ऐसे हैं जहां 50,000 से भी कम सक्रिय मामलों की संख्या बनी हुई है। देश में 24 राज्य शासित प्रदेश ऐसे हैं, जहां 15 फीसदी से ज्यादा पॉजिटिविटी रेट है।. 5-15 फीसदी पॉजिटिविटी रेट 8 में है। 5 फीसदी से कम पॉजिटिविटी रेट 4 में है। स्वास्यय मंत्रालय के मुताबिक, देश के 187 जिलों में दो हफ्तों में केस घटने लगे हैं। नासिक, अहमदाबाद, ठाणे, भोपाल, सूरत, वाराणसी, अलवर में केस कम हो रहे हैं। चेन्नई, अहमदनगर, देहरादून में केस बढ़ रहे है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि टीकाकरण अभियान में तेजी आई है। देश मे करीब 18 करोड़ डोज़ लग चुकी है। अमेरिका में 26 करोड़ डोज़ दी गई है। 17 करोड़ डोज़ भारत ने सबसे कम समय में दी। एक तिहाई 45 साल से ऊपर के लोग को वैक्सीन लग गई है। हेल्थ और फ्रंटलाइन वर्कर्स का वैक्सीनेशन का काम काफी हद तक पूरा हो चुका है।

वहीं नीति  आयोग के सदस्य डॉ. वीके पॉल ने कह कि स्पूतनिक वैक्सीन अगले हफ्ते तक बाजार में उपलब्ध हो जाएगी। डॉ. पॉल ने कहा, "भारत में स्पुतनिक वैक्सीन आ गई है। मुझे ये कहते हुए खुशी हो रही है कि हमें उम्मीद है कि यह अगले हफ्ते बाजार में ये उपलब्ध होगी। हमें उम्मीद है कि रूस से सीमित सप्लाई की बिक्री अगले सप्ताह शुरू होगी।"

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad