Advertisement

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी ईस्टर की शुभकामनाएं

देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी समेत कई...
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी ईस्टर की शुभकामनाएं

देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी समेत कई नेताओं ने त्याग और करुणा के प्रतीक ईसा मसीह के पुनरुत्थान दिवस की सबको शुभकामनाएं दी हैं।

राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि ईसा मसीह की शिक्षाएं मानवता को प्रेम और त्याग के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करती हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर अपने पोस्ट में शुभकामनाएं देते हुए लिखा, "सभी को ईस्टर की बधाई! इस अवसर पर हम ईसा मसीह के पुनरुत्थान का जश्न मनाते हैं। यह त्योहार नई उम्मीद और नई शुरुआत की भावना को प्रेरित करता है। ईसा मसीह की शिक्षाएं मानवता को प्रेम और त्याग के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करती हैं। आशा और आनंद का यह त्योहार सभी के लिए शांति और समृद्धि लाए।"

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ईस्टर पर लोगों को बधाई देते हुए रविवार को कामना की कि यह पवित्र अवसर सभी को आशा, नवीनीकरण और करुणा की प्रेरणा दे। पीएम मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘सभी को ईस्टर की हार्दिक शुभकामनाएं। यह ईस्टर विशेष है, क्योंकि दुनिया भर में ‘जुबली वर्ष’ को बड़े उत्साह के साथ मनाया जा रहा है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह पवित्र अवसर प्रत्येक व्यक्ति में आशा, नवीनीकरण और करुणा की प्रेरणा दे। चारों ओर आनंद और सद्भाव हो।’’

‘जुबली वर्ष’ 25 वर्षों की अवधि है जिसे पोप द्वारा अनुग्रह, क्षमा और आध्यात्मिक नवीनीकरण के विशेष समय के रूप में घोषित किया जाता है।

गुड फ्राइडे के दिन प्रभु यीशु मसीह को क्रूस पर चढ़ाया गया था लेकिन रविवार के दिन वह फिर से जीवित हो गए थे। इस दिन को ईस्टर के नाम से जाना जाता है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad