Advertisement

PM मोदी को मिला 'चैंपियंस ऑफ अर्थ' अवॉर्ड, UN चीफ ने किया सम्मानित

  पर्यावरण के क्षेत्र में ऐतिहासिक कदम उठाने के लिए संयुक्त राष्ट्र (UN) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...
PM मोदी को मिला 'चैंपियंस ऑफ अर्थ' अवॉर्ड, UN चीफ ने किया सम्मानित

 

पर्यावरण के क्षेत्र में ऐतिहासिक कदम उठाने के लिए संयुक्त राष्ट्र (UN) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आज चैंपियंस ऑफ अर्थ के खिताब से सम्मानित किया। राजधानी दिल्ली में हुए कार्यक्रम में यूएन चीफ एंटोनियो गुटेरेस ने प्रधानमंत्री को सम्मानित किया।

पीएम मोदी के अलावा ये अवॉर्ड फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैंक्रो को भी दिया गया है। कुछ दिनों पहले ही यूएन की ओर से इस अवॉर्ड से ऐलान किया गया था। इस दौरान विदेश मंत्री सुषमा स्वराज भी वहां पर उपस्थित रहीं।

जानें क्यों मिला पीएम मोदी को ये अवॉर्ड

दरअसल, पीएम मोदी को सतत विकास, जलवायु परिवर्तन पर अपने अनुकरणीय नेतृत्व और सकारात्मक कदम उठाने को लेकर यह सम्मान दिया गया है। पीएम मोदी के अलावा यह सम्मान 5 अन्य व्यक्तियों और संगठनों को भी दिया गया है।

संयुक्त राष्ट्र के आधिकारिक बयान में कहा गया है कि 26 सितंबर को न्यूयार्क में 73वें आमसभा की बैठक के इतर इस पुरस्कार की घोषणा की गई थी। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरस दोनों को यह पुरस्कार प्रदान करेंगे।

यह पुरस्कार सरकार के नेताओं, सिविल सोसाइटी और निजी क्षेत्र के ऐसे लोगों को दिया जाता है, जिनके काम से पर्यावरण पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

पीएम मोदी एवं फ्रांस के राष्ट्रपति एमेनुएल मैक्रों को ये अवॉर्ड दिया गया

पीएम मोदी को यह सम्मान अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन के नेतृत्व और 2022 तक भारत को एक ही बार इस्तेमाल होने वाले प्लास्टिक से मुक्त कराने के संकल्प के लिए दिया गया है। मोदी एवं फ्रांस के राष्ट्रपति एमेनुएल मैक्रों को स्थायी विकास एवं जलवायु बदलाव के क्षेत्र में अनुकरणीय नेतृत्व और सकारात्मक कदम उठाने के कारण यह अवॉर्ड दिया गया।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad