Advertisement

पंजाबी सूफी गायक मनमीत सिंह की मौत, शव बरामद, दोस्तों के सामने नाले में बह गया था

हिमाचल प्रदेश में बारिश और भूस्खलन के बीच एक बुरी खबर सामने आई है। यहां बारिश और भूस्खलन के कारण पंजाबी...
पंजाबी सूफी गायक मनमीत सिंह की मौत, शव बरामद, दोस्तों के सामने नाले में बह गया था

हिमाचल प्रदेश में बारिश और भूस्खलन के बीच एक बुरी खबर सामने आई है। यहां बारिश और भूस्खलन के कारण पंजाबी सूफी गायक मनमीत सिंह की मौत हो गई है। बता दें कि इस हादसे के साथ ही अब सेन ब्रदर्स की जोड़ी हमेशा के लिए टूट गई है।

जानकारी के मुताबिक सिंगर मनमीत सिंह घूमने के लिए धर्मशाला पहुंचे थे, लेकिन यहां बारिश और भूस्खलन के बाद से ही वह गायब थे और उनका शव अब कांगड़ा जिले के करेरी लेक इलाके में मिला है। अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी है।

धर्मशाला के पास शाहपुर में अपने भाई और दोस्तों के साथ छुट्टियां मना रहे सिंह की कथित तौर पर कांगड़ा जिले में स्थित एक ऊंचाई वाले जल निकाय करेरी झील में गिरने से मौत हो गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (कांगड़ा) विमुक्त रंजन ने बताया कि सिंगर का शव झील से बरामद कर लिया गया है।

जब मूसलाधार बारिश और अचानक बाढ़ ने धर्मशाला और उसके आसपास के पर्यटन स्थलों को प्रभावित किया, तो अधिकारियों का मानना है कि सिंह ने बचने की कोशिश की होगी, लेकिन वह फिसल कर करेरी झील में गिर गया होगा। पुलिस के मुताबिक, मनमीत सिंह खुद को बचाने के लिए भागने की कोशिश करते हुए अपने दोस्तों से अलग हो गया होगा। सिंह के दोस्तों द्वारा पुलिस को सूचित किए जाने के बाद सोमवार को उसके लापता होने की सूचना मिली, जिसके बाद तलाशी अभियान शुरू किया गया।

बता दें कि अमृतसर के रहने वाले सिंह 'सैन ब्रदर्स' संगीत समूह के प्रमुख गायक थे। वह सिर्फ पंजाब में ही नहीं बल्कि पूरे देश में एक जाना माना चेहरा थे।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad