Advertisement

सार्क जर्नलिस्ट फोरम इंडिया चैप्टर बनेगा पहले अंतराष्ट्रीय मातृभाषा पत्रकार सम्मलेन का हिस्सा, ‘लोकतंत्र होगा मजबूत’

नई दिल्ली, काठमांडू में सार्क जर्नालिस्ट फोरम और नेपाल फ़ोरम फॉर नेवार जर्नलिस्ट के संयुक्त...
सार्क जर्नलिस्ट फोरम इंडिया चैप्टर बनेगा पहले अंतराष्ट्रीय मातृभाषा पत्रकार सम्मलेन का हिस्सा, ‘लोकतंत्र होगा मजबूत’

नई दिल्ली, काठमांडू में सार्क जर्नालिस्ट फोरम और नेपाल फ़ोरम फॉर नेवार जर्नलिस्ट के संयुक्त तत्त्वाधान में आयोजित होने वाले पहले अन्तर्राष्ट्रीय मातृभाषा पत्रकार सम्मलेन में सार्क जर्नलिस्ट फोरम इंडिया चैप्टर महत्वपूर्ण भागीदार बनेगा।

सम्मेलन में इंडिया,नेपाल,भूटान, बांग्लादेश,जापान ,श्रीलंका समेत अन्य देशो के पत्रकारों के भाग लेने की भी उम्मीद है। इस कार्यक्रम को लेकर सभी देशों के पत्रकारों के बीच काफ़ी उत्साह है। खास कर इस कार्यक्रम से उन पत्रकारों को बड़ी उम्मीद है जो हिंदी अंग्रेजी से मुक्त अपनी क्षेत्रीय भाषा में पत्रकारिता करते हैं। उनका कहना है कि एक पत्रकार के पास केवल भाषा होती है जो उसे समृद्ध बनाती है, खबरे उस भाषा को सामग्री देती है। हम इस सम्मलेन में अंतराष्ट्रीय स्तर पर अपनी बात अपनी भाषा में कह पाएंगे, यह हमारे लिए ख़ुशी की बात है।

सार्क जर्नलिस्ट फोरम की कार्यकारिणी सदस्य डॉ स्मिता मिश्र ने कहा कि ये पहली बार है जब अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मातृ भाषा के प्रति लगाव देखने को मिल रहा है। सार्क जर्नलिस्ट फोरम के इंडिया चैप्टर के अध्यक्ष सुधांशु अनिरुद्ध ने कहा कि मातृ भाषा में पत्रकारिता से लोकतंत्र मजबूत होगा। कार्यक्रम में नेपाल के उप प्रधानमंत्री नारायण काजी श्रेष्ठ मुख्य अतिथि होंगे। भारत के विभिन्न प्रदेशो से पत्रकारो के काठमांडू पहुंने की उम्मीद है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad