Advertisement

सात्यकि द्वापर का अजेय योद्धा ट्रेलर रिलीज, जानिए क्यों है खास

बॉलीवुड के प्रसिद्ध फिल्म डायरेक्टर और लेखक दुष्यंत प्रताप सिंह इन दिनों अपनी पुस्तक (सात्यकि द्वापर...
सात्यकि द्वापर का अजेय योद्धा ट्रेलर रिलीज,  जानिए क्यों है खास

बॉलीवुड के प्रसिद्ध फिल्म डायरेक्टर और लेखक दुष्यंत प्रताप सिंह इन दिनों अपनी पुस्तक (सात्यकि द्वापर का अजेय योद्धा) Satyaki Dwapar Ka Ajay Yodha को लेकर चर्चा में है। सात्यकि महाभारत के युद्ध में एक महान योद्धा थे। उनकी वीरता का परिचय आप इस बात से लगा सकते हैं कि उन्होंने सूर्यपुत्र कर्ण,गंगापुत्र भीष्म, द्रोणाचार्य, अश्वत्थामा, कृपाचार्य, दुर्योधन, अलम्बुश, शाल्व, शल्य, विरुपाक्ष, जैसे कई योद्धाओं को हराया था। हाल ही में पुस्तक का ट्रेलर रिलीज किया गया जिसे देखने के बाद पाठकों के मन में सात्यकि को लेकर अनेक सवाल उठने लगे हैं और पुस्तक को लेकर जिज्ञासा बढ़ी है।

जानकारी के मुताबिक प्रोजेक्ट के मीडिया प्रभारी सागर जोशी ने बताया कि डायरेक्टर दुष्यंत को कुछ समय पहले सात्यकि का आभास होता था और एक आवाज उनको इतिहास के छुपे हुए पन्नों को लिखने पर मजबूर कर रही थी। अब तक सात्यकि के बारे में कुछ बातें केवल महाभारत से जुड़ी हुई सामने आई है।

पूरी दुनिया को केवल सात्यकि के बारे में कुछ सीमित घटनाओं के बारे में जानकारी है परंतु 32 अध्यायों की इस विशाल पुस्तक में सात्यकि के इतिहास सतयुग, त्रेतायुग, द्वापरयुग  से लेकर कलयुग में भगवान कल्कि अवतार के साथ आगामी घटनाओं के बारे में भी जानकारी मिलेगी। Satyaki Dwapar Ka Ajay Yodha भारत के इतिहास की अब तक छुपी हुई रहस्यमई घटनाओं की गाथा है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad