Advertisement

कासगंज हिंसा पर बोले सीएम योगी, अराजकता फैलाने वालों से सख्ती से निपटेंगे

उत्तर प्रदेश के कासगंज में सांप्रदायिक हिंसा से उपजे तनाव के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज कहा...
कासगंज हिंसा पर बोले सीएम योगी, अराजकता फैलाने वालों से सख्ती से निपटेंगे

उत्तर प्रदेश के कासगंज में सांप्रदायिक हिंसा से उपजे तनाव के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज कहा कि उनकी सरकार राज्य के हर नागरिक को सुरक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है और अराजकता फैलाने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। योगी ने कहा,‘‘हर नागरिक को सुरक्षा प्रदान करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।’

उन्होंने कहा, 'भ्रष्टाचार और अराजकता के लिए कोई स्थान नहीं है। भ्रष्टाचारियों और अराजकता फैलाने वालों से पूरी सख्ती से निपटा जाएगा।’ 

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार विकास का लाभ समाज के हर व्यक्ति तक पहुंचाएगी। राज्यपाल राम नाईक ने घटना पर दुख प्रकट करते हुए कहा कि यह राज्य की छवि पर धब्बा है। इस बीच कासगंज में हालात अभी भी तनावपूर्ण हैं। हिंसा की छिटपुट वारदात की खबर है।  

शहर में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। हिंसा में कथित भूमिका के लिए सौ से अधिक लोगों को जेल भेजा जा चुका है। त्वरित कार्रवाई बल (आरएएफ) और पीएसी के जवान स्थिति पर नजर बनाये हुए हैं। अफवाहें फैलाने वालों और उपद्रवियों को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। उधर पुलिस महानिदेशक ओ पी सिंह ने कहा है कि ङ्क्षहसा में शामिल लोगों पर रासुका लगायी जाएगी। हिंसा में कथित भूमिका के लिए सौ से अधिक लोगों को जेल भेजा जा चुका है।

बता दें कि गणतंत्र दिवस के मौके पर यहां दो समुदायों के बीच झड़प और हिंसा हुई थी, जिसमें एक युवक की मौत हो गई थी।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad