Advertisement

भारतीय नौसेना के बेड़े में शामिल हुई आईएनएस वागीर, समंदर में बढ़ी भारत की ताकत

भारतीय नौसेना की ताकत में आज यानी सोमवार को बड़ा इजाफा हुआ है। कलवरी श्रेणी की पनडुब्बियों की पांचवीं...
भारतीय नौसेना के बेड़े में शामिल हुई आईएनएस वागीर, समंदर में बढ़ी भारत की ताकत

भारतीय नौसेना की ताकत में आज यानी सोमवार को बड़ा इजाफा हुआ है। कलवरी श्रेणी की पनडुब्बियों की पांचवीं पनडुब्बी ‘आईएनएस वागीर' को सोमवार को भारतीय नौसेना में शामिल किया गया, जिससे बल की ताकत और बढ़ेगी। ‘आईएनएस वागीर' का निर्माण ‘मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (एमडीएल)' ने फ्रांस के ‘मैसर्स नेवल ग्रुप' के सहयोग से किया है। नौसेना अध्यक्ष एडमिरल आर हरि कुमार की उपस्थिति में इसे नौसेना में शामिल किया गया।

नौसेना के अनुसार यह पनडुब्बी भारतीय सेना की क्षमता को बढ़ावा देने का काम करेगी और दुश्मन को मुंहतोड़ जवाब देगी। यह खुफिया, निगरानी और टोही (आईएसआर) पर काम करती है।

भारतीय नौसेना के अनुसार, पनडुब्बी दुश्मन को रोकने की भारतीय नौसेना की क्षमता में इजाफा करके भारत के समुद्री हितों को आगे बढ़ाएगी। यह संकट के समय में निर्णायक वार करने के लिए खुफिया, निगरानी और टोही (आईएसआर) अभियान के संचालन में भी मददगार साबित होगी।'' नौसेना के अनुसार, ‘वागीर' का अर्थ ‘सैंड शार्क' है, जो तत्परता एवं निर्भयता के भाव को प्रतिबिंब करती है।

नौसेना ने कहा कि ‘आईएनएस वागीर' दुनिया के कुछ बेहतरीन ‘सेंसर' और हथियारों से लैस है, जिसमें ‘वायर गाइडेड टॉरपीडो' और सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइलें शामिल हैं, जो दुश्मन के बड़े बेड़े को बेअसर कर सकती हैं। नौसेना के मुताबिक, पनडुब्बी में विशेष अभियानों के लिए समुद्री कमांडो को पानी में उतारने की क्षमता है, जबकि इसके शक्तिशाली डीज़ल इंजन ‘बैटरी' को काफी जल्दी चार्ज कर सकते हैं। आत्मरक्षा के लिए इसमें अत्याधुनिक ‘टॉरपीडो डिकॉय सिस्टम' लगाया गया है। ‘आईएनएस वागीर' को हिंद महासागर में चीनी नौसेना की बढ़ती मौजूदगी के बीच भारतीय नौसेना में शामिल किया गया है। 

'वागीर' का अर्थ सैंड शार्क है, जो किसी को भनक दिए बिना चुपके और निडरता से काम करती है। नौसेना ने कहा कि दुनिया के बेहतरीन सेंसर से लैस, इसके हथियार पैकेज में पर्याप्त वायर गाइडेड टॉरपीडो और सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइलें शामिल हैं, जो दुश्मन के बड़े बेड़े तक को मात दे सकती है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad