Advertisement

सूरत: मॉब लिंचिंग के खिलाफ जुलूस के दौरान भीड़ की पुलिस के साथ झड़प, धारा 144 लागू

गुजरात के सूरत स्थित नानपुरा क्षेत्र में शुक्रवार को मॉब लिंचिंग के खिलाफ मुस्लिम समुदाय के लोगों...
सूरत: मॉब लिंचिंग के खिलाफ जुलूस के दौरान भीड़ की पुलिस के साथ झड़प, धारा 144 लागू

गुजरात के सूरत स्थित नानपुरा क्षेत्र में शुक्रवार को मॉब लिंचिंग के खिलाफ मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा जुलूस निकाला जा रहा था। प्रशासन का कहना है कि जुलूस निकालने की प्रशासन से इजाजत नहीं ली गई थी। बिना इजाजत सड़क पर तख्तियां लेकर जब लोगों का हुजूम उतर गया तो पुलिस उन्हें रोकने का प्रयास करने लगी। पुलिस और भीड़ के बीच की बातचीत ने बवाल का रूप ले लिया। बवाल के चलते 4 से 5 पुलिसकर्मी घायल हो गए। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने क्षेत्र में धारा 144 लागू कर दी है।

नानपुरा क्षेत्र में कुछ लोग रैली निकाल रहे थे। इसी दौरान पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, जिसके बाद विवाद शुरू हो गया। हंगामा देख प्रशासनिक अमले के साथ-साथ आसपास के क्षेत्र में भी हड़कंप मच गया।

'रैली को नहीं मिली थी इजाजत'

वीडियो में दिख रहा है कि लोगों का एक भारी हुजूम तख्तियों के साथ सड़क पर जुलूस निकाल रहा है। इसी बीच पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, जिसके बाद पुलिस और लोगों के बीच बवाल शुरू हो गया। घटना के बाद क्षेत्र में धारा 144 लागू कर दी गई है। पुलिस के मुताबिक, इस रैली को इजाजत नहीं मिली थी।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad