Advertisement

राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी सहित देश की इन हस्तियों ने दी दीपावली की शुभकामनाएं

देशभर में आज दीपावली का पर्व धूम-धाम से मनाया जा रहा है। लोगों में इस त्यौहार को लेकर उत्साह देखा जा रहा...
राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी सहित देश की इन हस्तियों ने दी दीपावली की शुभकामनाएं

देशभर में आज दीपावली का पर्व धूम-धाम से मनाया जा रहा है। लोगों में इस त्यौहार को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। वहीं, देश के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री सहित अन्य बड़े नेताओं ने लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं दी हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा है कि 'दीपावली के शुभ अवसर पर मैं, सभी देशवासियों और विदेश में रह रहे सभी भारतीयों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं।'

दीपावली के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता को बधाई दी है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "देश के अपने सभी परिवारजनों को दीपावली की ढेरों शुभकामनाएं। ये खास त्योहार आपके जीवन में खुशियां, समृद्धि और अच्छा स्वास्थ्य लाए।"

कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी देशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा है कि 'मेरे और कांग्रेस पार्टी के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं की ओर से आपको दिवाली की बहुत-बहुत शुभकामनाएँ। ये रोशनी का अनुपम उत्सव आपके जीवन में सुख, शान्ति, ख़ुशहाली और समृद्धि लेकर आए। समाज में प्रेम, भाईचारा, सौहार्द व सद्भाव रहे, हम सभी अन्याय, अज्ञानता और भेदभाव के प्रति लड़ते रहें  और सुखद उम्मीदों का दिया जलता रहे, हमारी बस यही कामना है।'

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी दीपावली की बधाई दी है। उन्होंने लिखा, "असत्य पर सत्य, अत्याचार पर सदाचार, अंधकार पर प्रकाश की विजय के महापर्व दीपावली की प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।" उत्तर प्रदेश के सीएम ने लिखा, "प्रभु श्री राम और माता जानकी की कृपा से यह पावन पर्व आप सभी के जीवन को सुख, समृद्धि, सौभाग्य एवं आरोग्यता के धवल प्रकाश से दीप्त करे, जय श्री राम।"

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक वीडियो जारी कर देशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी हैं।

वहीं, बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा है कि 'देश एवं दुनिया भर में रहने वाले समस्त भारतीय भाई-बहनों व उनके परिवार वालों को दीपावली पर्व के साथ-साथ भैयादूज की हार्दिक बधाई तथा लोगों की ज़िन्दगी ख़ुश और ख़ुशहाल हो इसकी सभी को ढेरों शुभकामनायें।'

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad