Advertisement

दिल्ली में साकेत कोर्ट के अंदर महिला को गोली मारी, अस्पताल ले जाया गया, अफरा-तफरी का माहौल

देश की राजधानी दिल्ली के साकेत कोर्ट में सुबह-सुबह महिला पर फायरिंग हुई है। फायरिंग की घटना के बाद...
दिल्ली में साकेत कोर्ट के अंदर महिला को गोली मारी, अस्पताल ले जाया गया, अफरा-तफरी का माहौल

देश की राजधानी दिल्ली के साकेत कोर्ट में सुबह-सुबह महिला पर फायरिंग हुई है। फायरिंग की घटना के बाद कोर्ट में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गई है। वहीं फायरिंग की घटना महिला गंभीर रूप से घायल हुई है, जिसे इलाज के लिए दिल्ली के एम्स अस्पताल ले जाया गया है।

वहीं, फायरिंग की घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस पूरे कोर्ट में सुरक्षा कड़ी कर दी है और कोर्ट में आने जाने वाले सभी की गहन से तलाशी लेने के बाद ही अंदर जाने दे रही है। फिलहाल फायिरंग करने वाला हमलवार महिला पर फायिरंग क्यों की। अब तक वजह साफ नहीं हो पाया है, लेकिन कहा जा रहा है किसी रंजिश के चलते उसने फायरिंग की है।

अधिकारियों ने कहा कि आज सुबह दिल्ली की एक निचली अदालत के भीतर एक महिला को गोली मार दी गई। कोर्ट परिसर में मौजूद एक पुलिस अधिकारी ने महिला को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। घटना साकेत जिला अदालत स्थित अदालत में हुई।

पुलिस ने बताया कि महिला को चार गोलियां चलाई गई जिसमें वह घायल हो गई। महिला को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि गोली लगने के बाद घायल महिला रो रही है और उसे पुलिस अस्पताल लेकर जा रही है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि महिला वित्तीय विवाद से जुड़े एक मामले की सुनवाई के लिए अदालत में आई थी, जब एक व्यक्ति ने उसे गोली मार दी। यह घटना दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के द्वारका में बाइक सवार दो लोगों द्वारा एक वकील की गोली मारकर हत्या किए जाने के कुछ दिनों बाद हुई है। हमलावरों ने अदालत में प्रवेश करने के लिए वकीलों का भेष धरा था।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad