Advertisement

दुनिया के जाने-माने शेफ संजीव कपूर का यू-ट्यूब चैनल हैक, हैकर ने शेयर किया ये वीडियो

देश-दुनिया के मशहूर शेफ संजीव कपूर का यू-ट्यूब चैनल हैक हो गया है। ट्विटर पर संजीव कपूर ने जानकारी देते...
दुनिया के जाने-माने शेफ संजीव कपूर का यू-ट्यूब चैनल हैक, हैकर ने शेयर किया ये वीडियो

देश-दुनिया के मशहूर शेफ संजीव कपूर का यू-ट्यूब चैनल हैक हो गया है। ट्विटर पर संजीव कपूर ने जानकारी देते हुए कहा कि मेरा चैनल ‘संजीव कपूर खजाना’ हैक हो गया है। संजीव कपूर के इस यू-ट्यूब चैनल पर 6.82 मिलियन (68 लाख) सब्सक्राइबर्स हैं। फिलहाल टेक्निकल टीम काम कर रही है।

बता दें कि शेफ संजीव कपूर ने अपने यू-ट्यूब चैनल ’संजीव कपूर खजाना’ की शुरुआत 29 जुलाई 2009 में की थी। इस यू-ट्यूब में वह नए-नए डिश बनाने का वीडियो अपलोड करते रहते हैं। संजीव कपूर खजाना काफी पॉपुलर यू-ट्यूब चैनल है और उसके 68 लाख सब्सक्राइबर्स हैं।

हैकर ने संजीव कपूर के यू-ट्यूब चैनल का नाम बदलकर माइक्रोस्ट्रैटजी बिटक्वाइन (Microstrategy Bitcoin) कर दिया है। इसके अलावा तीन लाइव स्ट्रीमिंग वीडियो अपलोड किए गए हैं, जो बिटक्वाइन से जुड़े हुए हैं।

संजीव कपूर ने इस बात की जानकारी देते हुए ट्वीट किया, 'हमारे यूट्यूब चैनल संजीव कपूर खजाना को हाईजैक कर लिया गया है, यू-ट्यूब प्राथमिकता के आधार पर इसका समाधान कर रहा है, असुविधा के लिए हृदय से खेद है, आपके समर्थन के लिए धन्यवाद।'

<blockquote class="twitter-tweet"><p lang="en" dir="ltr">Our YouTube channel Sanjeev Kapoor Khazana has been hijacked. YouTube is resolving this on priority. Sincerely regret the inconvenience. <br>Thank you for your support.</p>&mdash; Sanjeev Kapoor (@SanjeevKapoor) <a href="https://twitter.com/SanjeevKapoor/status/1473519234198097920?ref_src=twsrc%5Etfw">December 22, 2021</a></blockquote> <script async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"></script>

गौरतलब है कि इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ट्विटर हैंडल हैक कर लिया गया था। 12 दिसंबर को 2 बजकर 11 मिनट पर पीएम मोदी के ट्विटर हैंडल को हैक कर एक ट्वीट किया गया जिसमें दावा किया गया, 'भारत ने आधिकारिक रूप से बिटकॉइन को कानूनी मान्यता दे दी है और सरकार भी 500 बीटीसी खरीदकर लोगों को बांट रही है।'  

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad