Advertisement

लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य की गिरिराज ने की तारीफ, कहा- मुझे आप पर गर्व है

अपने पिता को किडनी दान करने वाली राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य की केंद्रीय मंत्री...
लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य की गिरिराज ने की तारीफ, कहा- मुझे आप पर गर्व है

अपने पिता को किडनी दान करने वाली राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य की केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने प्रशंसा की है जो बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री के सबसे कट्टर विरोधियों में से एक हैं।

सिंह, जो राज्य की बेगूसराय लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं, ने ट्विटर पर सिंगापुर में सर्जरी के बाद अपने अस्पताल के बिस्तर पर सोते हुए आचार्य की एक तस्वीर साझा करते हुए अपनी भावनाओं को व्यक्त किया।
सिंह ने ट्वीट किया, "बेटी हो तो रोहणी आचार्य जैसी। गर्व है आप पर… आप उदाहरण होंगी आने वाले पीढ़ियों के लिए।"

बता दें कि चारा घोटाले के कई मामलों में सजा काट रहे राजद सुप्रीमो को एक अदालत ने चिकित्सा कारणों से जमानत और विदेश यात्रा की अनुमति दे दी है। उनकी सबसे बड़ी बेटी मीसा भारती, जो अपने पिता और छोटी बहन के साथ हैं, ने अपने ट्विटर हैंडल पर बीमार वृद्ध का एक धन्यवाद वीडियो भी पोस्ट किया।

मुश्किल से 10 सेकंड लंबे वीडियो क्लिप में, लालू यादव यह कहते हैं, "आप सभी ने मेरे लिए प्रार्थना की। अब मैं बेहतर महसूस कर रहा हूं। मैं अच्छा महसूस कर रहा हूं।"  

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad