Advertisement

'लव यू जिंदगी' गाने पर झूमने वाली 30 साल की लड़की की मौत, कोविड इमरजेंसी वार्ड में चल रहा था इलाज

कोरोना महामारी ने किसी को भी नहीं छोड़ा। इसी बीच हिम्मत और हौसलों की मिसाल पेश करने वाली जिंदा दिल...
'लव यू जिंदगी' गाने पर झूमने वाली 30 साल की लड़की की मौत, कोविड इमरजेंसी वार्ड में चल रहा था इलाज

कोरोना महामारी ने किसी को भी नहीं छोड़ा। इसी बीच हिम्मत और हौसलों की मिसाल पेश करने वाली जिंदा दिल लड़की ने भी हार मान ली। दिल्ली के एक अस्पताल में बेड पर कोरोना से जंग लड़ रही लड़की का 'लव यू जिंदगी' गाने पर झूमते हुए एक वीडियो वायरल हुआ था। गुरुवार को उसकी मौत हो गई। इसकी जानकारी उसी डॉक्टर मोनिका लंगेह ने ही है, जिन्होंने इस लड़की का वीडियो सोशल मीडिया में शेयर किया था।

दिल्ली के एक अस्पताल में डॉ मोनिका लंगेह ने 8 मई को एक वीडियो ट्वीटर पर शेयर किया था। जिसमें एक 30 साल की लड़की बेड पर लव यू जिंदगी गाने पर झूम रही थी, लेकिन गुरुवार को रात में उस लड़की की मौत की खबर शेयर करते हुए लिखा " मैं बहुत दुखी हूं... हमने इस बहादुर लड़की को खो दिया। प्लीज, परिवार और बच्चों के लिए प्रार्थना कीजिए कि वह इस नुकसान को सह सके। "

इससे पहले उस लड़की का वीडियो शेयर करते हुए डॉक्टर ने बताया था कि मृतक लड़की सिर्फ 30 साल की है। उसकी हालत गंभीर थी। आईसीयू जगह नहीं मिली तो उसे कोविड इमरजेंसी वार्ड में ही इसका इलाज किया गया। पिछले 10 दिनों से इसका इलाज चल रहा था और एनआईवी सपोर्ट पर रखा गया था। उसे रेमडेसिविर और प्लाजमा थेरेपी भी दी गई। लड़की की इच्छाशक्ति बहुत मजबूत थी। उन्होंने कहा कि उस लड़की ने मरने से पहले एक गाना चलाने का आग्रह किया था। जिसे उन्होंने मान लिया।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad