Advertisement

24 घंटे में कोरोना के 4,186 नए मामले, 107 लोगों की मौत; संक्रमितों की संख्या 94,835 हुई

देश में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए...
24 घंटे में कोरोना के 4,186 नए मामले, 107 लोगों  की मौत; संक्रमितों की संख्या 94,835 हुई

देश में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए देशव्यापी लागू लॉकडाउन की अवधि को 31 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया है। covid19india.org के मुताबिक देशभर में कोरोना पॉजिटिवों की संख्या बढ़कर 94,835 हो गई है जबकि अभी 55,525 एक्टिव मामले हैं। वहीं, 36,324 लोग डिस्चार्ज अथवा स्वस्थ हो चुके हैं। इस वायरस ने अब तक 2,980 लोगों की जान ले ली है। वेबसाइट के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 4,186 नए मामलों की पुष्टि हुई है। जबकि, 2,067 लोग स्वस्थ हुए हैं। वहीं, 107 लोगों ने अपनी जान गंवाई है।

बता दें, लॉकडाउन के चौथे चरण को 31 मई तक के लिए लागू कर दिया गया है। जारी गाइडलाइन के मुताबिक राज्यों को कई तरह के निर्णय का अधिकार दिया गया है।

महाराष्ट्र और गुजरात में सबसे ज्यादा मामले

देश में बढ़ रहे कोरोना के बीच महाराष्ट्र सबसे ज्यादा प्रभावित है। रविवार को राज्य में 2,347 नए मामले दर्ज किए गए हैं जबकि 600 नए मरीज स्वस्थ अथवा डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। वहीं, अब तक 1,198 लोगों की मौत हो चुकी है। चौबीस घंटे में 63 और लोगों ने अपनी जान गंवाई है। गुजरात में भी कोरोना के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है। राज्य में 391 नए मामले सामने आए हैं जिसके बाद कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 11,380 हो गई है। राज्य में अब तक कोरोना से 659 लोगों की मौत हो चुकी है।

धारावी में 44 नए मामले

कोरोना से मुबंई का धारावी बस्ती सबसे ज्यादा प्रभावित है। धारावी में 44 नए मामलों की पुष्टि हुई है। जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1242 हो गई है और 56 लोगों की मौत चुकी है।

दिल्ली में 422 नए कोरोना मरीज

दिल्ली में 422 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है जबकि 19 मौत हुई है। जिसके बाद कुल कोरोना पॉजिटिवों की संख्या राजधानी में बढ़कर 9,775 हो गई है और 148 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। लॉकडाउन को लेकर दिल्ली सरकार सोमवार को एडवाइजरी जारी करेगी।

तमिलनाडु में कोरोना के 639 नए मामले

तमिलनाडु में भी कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। राज्य में 639 नए मामलों की पुष्टि हुई है।जिसके बाद राज्य में 11,224 मामलों की पुष्टि हुई है जिसमें से 78 लोगों की मौत हो चुकी है। 

पंजाब में 18 नए मामलों की पुष्टि

पंजाब में 18 नए मामलों की पुष्टि हुई है। जिसके बाद राज्य में 1,964 पॉजिटिव मामले हो गए हैं। हालांकि, अभी 536 एक्टिव मामले हैं।

इन राज्यों में भी बढ़ रहे मामले

महाराष्ट्र, दिल्ली, गुजरात, तमिलनाडु, पंजाब के अलावा अन्य राज्यों में भी कोरोना के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। आंकड़ों के मुताबिक अब तक हरियाणा में 910, बिहार में 1,251, ओडिशा में 828, केरल में 602, तेलंगाना में 1,509, उत्तर प्रदेश में 4,258, कर्नाटक में 1,147, राजस्थान में 5,083 और असम में 98 पॉजिटिव मामलों की पुष्टि हो चुकी है।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad