Advertisement

कोरोना वायरस: 24 घंटे में एक लाख से कम मामले, लेकिन मौतों की संख्या ने बढ़ाई चिंता

देश में कोविड-19 संक्रमण की रफ्तार अब धीमी हो गई है, लेकिन मौतों के मामलों ने फिर एक बार चिंताएं बढ़ा दी...
कोरोना वायरस: 24 घंटे में एक लाख से कम मामले, लेकिन मौतों की संख्या ने बढ़ाई चिंता

देश में कोविड-19 संक्रमण की रफ्तार अब धीमी हो गई है, लेकिन मौतों के मामलों ने फिर एक बार चिंताएं बढ़ा दी है। 24 घंटे के भीतर कोरोना के 91,702 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 3,403  मरीजों की मौत हुई है। इस दौरान 1 लाख 34 हजार 580 संक्रमित ठीक हो गए है। 

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में आज चौथे दिन कोरोना वायरस के एक लाख से कम नए मामले आए। जिसके बाद दैनिक पॉजिटिविटी रेट 4.49% और रिकवरी रेट 94.93% है।

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 32,74,672 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 24,60,85,649 हुआ।

कोरोना के कुल आंकड़ें -

कुल मामले: 2,92,74,823
कुल डिस्चार्ज: 2,77,90,073
मरने वालों की संख्या: 3,63,079
सक्रिय मामले: 11,21,671
कुल टीकाकरण: 24,60,85,649

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 20,44,131 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 37,42,42,384 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad