Advertisement

हाशिमपुरा मामले में लोगों का बरी होना अन्याय: कांग्रेस

हाशिमपुरा में 42 मुसलमानों की हत्या के आरोपी पीएसी कर्मियों में से जीवित 16 लोगों को बरी किए जाने को कांग्रेस ने अन्याय बताते हुए मंगलवार को कहा कि राज्य सरकार को आदेश के खिलाफ ऊपरी अदालतों में अपील करनी चाहिए।
हाशिमपुरा मामले में लोगों का बरी होना अन्याय: कांग्रेस

पार्टी प्रवक्ता शकील अहमद ने कहा कि यह बहुत अजीब लगता है कि 42 लोग मारे गए और इतनी लंबी न्यायिक प्रक्रिया के बावजूद एक व्यक्ति भी दोषी नहीं पाया गया है। कांग्रेस का विचार है कि यह अन्याय  है। न्याय नहीं हो सकता है।

उन्होंने कहा, हम सरकार (उत्तर प्रदेश की सपा सरकार) से अपील करते हैं कि वह इसके खिलाफ अपील करे ताकि कोई दोषी ना बच पाए। उत्तर प्रदेश को ऐसा करना चाहिए। यदि भारत सरकार के कुछ करने की जरूरत है तो, उन्हें भी करना चाहिए।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad