Advertisement

एक दिन की राहत के बाद देश में फिर कोरोना के नए मामले 40 हजार के पार, केरल में आधे से ज्यादा केस

देशभर में कोरोना वायरस के केस में एक दिन की गिरावट के बाद एक बार फिर से भारी बढ़ोतरी देखने को मिली है।...
एक दिन की राहत के बाद देश में फिर कोरोना के नए मामले 40 हजार के पार, केरल में आधे से ज्यादा केस

देशभर में कोरोना वायरस के केस में एक दिन की गिरावट के बाद एक बार फिर से भारी बढ़ोतरी देखने को मिली है। पिछले 24 घंटे के अंदर देश में कोरोना के 42 हजार 625 नए मामले दर्ज किए गए हैं जो बीते दिन की तुलना में कहीं ज्यादा है।

बता दें कि मंगलवार को कोरोना के 30 हजार 549 नए मामले ही आए थे। हालांकि, नए मामलों में आधे से ज्यादा केरल के हैं, जहां एक बार फिर से रिकॉर्ड 23 हजार 676 केस दर्ज किए गए हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 42,625 नए मामले आए, 36,668 रिकवरी हुईं और 562 लोगों की कोरोना से मौत हुई।

कुल मामले: 3,17,69,132

सक्रिय मामले: 4,10,353

रिकवरी: 3,09,33,022

मौतें: 4,25,757

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस की 62,53,741 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 48,52,86,570 हुआ।

सबसे ज्यादा चिंता केरल बढ़ा रहा है। मंगलवार को अकेले केरल में ही कोविड-19 के 23,676 नए मामले सामने आए, जिससे कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 34.49 लाख हो गई, जबकि संक्रमण के कारण 148 और मौतें होने के बाद मरने वालों की संख्या 17,103 हो गई है। अब यहां 1.73 लोगों का इलाज चल रहा है।

8 राज्यों में लॉकडाउन जैसी पाबंदियां

देश के 8 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं। इनमें पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा और पुडुचेरी शामिल हैं। यहां पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।

23 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन

देश के 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन है। यहां पाबंदियों के साथ छूट भी है। इनमें छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, बिहार, दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad