Advertisement

देश में मिला 'ओमिक्रोन' वेरिएंट का एक और मरीज, दक्षिण अफ्रीका से गुजरात लौटा था शख्स

भारत में कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन का एक और केस सामने आया है। इसके बाद देश में को ओमिक्रोन वेरिएंट...
देश में मिला 'ओमिक्रोन' वेरिएंट का एक और मरीज, दक्षिण अफ्रीका से गुजरात लौटा था शख्स

भारत में कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन का एक और केस सामने आया है। इसके बाद देश में को ओमिक्रोन वेरिएंट मामलों की संख्या दो से तीन हो गई है। यह केस गुजरात के जामनगर में मिला है। बताया जा रहा है कि गुजरात में अफ्रीकी देश जिम्बाब्वे से लौटा शख्स कोरोना के नए वेरिएंट से संक्रमित मिला है।

राज्य स्वास्थ्य विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि गुजरात में ओमिक्रोन का पहला मामला जामनगर में सामने आया। जिम्बाब्वे से आया एक व्यक्ति ओमिक्रोन वेरिएंट से संक्रमित था। उसका सैंपल पुणे भेजा गया है।

गुजरात के अतिरिक्त मुख्य सचिव, मनोज अग्रवाल ने जानकारी देते हुए कहा कि जामनगर में ओमिक्रोन वेरिएंट का जो सक्रिय व्यक्ति मिला है उसे आइसोलेट किया गया है। उनके मकान को माइक्रो कंटेनमेंट ज़ोन बनाया गया है। सारी सावधानियों का पालन करते हुए टेस्टिंग, ट्रेसिंग और ट्रीटमेंट की जाएगी।

देश में अब तक ओमिक्रॉन के तीन मरीजों की पुष्टि हो चुकी है। इससे पहले कर्नाटक में कोरोना के नए वेरिएंट के दो केस मिले थे। ये मरीज 66 और 46 साल के हैं। दोनों ने वैक्सीन की दोनों डोज ले ली थी।

 

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad