Advertisement

रतन टाटा बोले मेरे लिए मत चलाइए सोशल मीडिया पर यह अभियान, मेरी सबसे है विनम्र अपील

इन दिनों सोशल मीडिया पर हैशटैग के साथ भारत रत्न फॉर रतन टाटा ट्रैंड कर रहा है। मशहूर बिजनेस टाइकून और...
रतन टाटा बोले मेरे लिए मत चलाइए सोशल मीडिया पर यह अभियान, मेरी सबसे है विनम्र अपील

इन दिनों सोशल मीडिया पर हैशटैग के साथ भारत रत्न फॉर रतन टाटा ट्रैंड कर रहा है। मशहूर बिजनेस टाइकून और टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा को देश का सर्वोच्च सम्मान 'भारत रत्न' दिए जाने को लेकर कैंपेन चलाया जा रहा है। इसके लिए ट्वीटर पर बकायदा #BharatRatnaForRatanTata हैशटैग ट्रैंड हो रहा है। 

दिलचस्प बात ये है कि इसे रोकने के लिए खुद रतन टाटा को सामने आना पड़ा और उन्होंने अपने ट्वीटर के माध्यम से बयान जारी कर लोगों से अपील करते हुए कहा कि इस अभियान को बंद कर दें।

रतन टाटा ने शनिवार को ट्वीट करते हुए कहा, "जो लोग सोशल मीडिया पर यह अभियान चला रहे हैं, मैं उनकी भावनाओं की कद्र करता हूं, लेकिन साथ ही यह भी आग्रह करता हूं कि इस अभियान को बंद कर दिया जाए। मैं खुद को भारतीय होने और भारत के विकास और समृद्धि में योगदान देने के लिए भाग्यशाली मानता हूं। मैं हमेशा भारत के विकास और समृद्धि में योगदान देने की कोशिश करूंगा।"

 

कौन है रतन टाटा?

रतन टाटा का पूरा नाम रतन नवल टाटा है। उनका जन्म 28 दिसंबर,1937 को मुंबई में हुआ था। रतन टाटा देश के बड़े उद्योगपित हैं। उनकी सादगी और दरियादिली की वजह से उन्हें मैनेजमेंट गूरु भी कहा जाता है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad