Advertisement

कोरोनावायरस: देश में लगभग 40 दिन बाद 2 लाख से कम नए मामले, 24 घंटे में 3498 मरीजों की मौत

देश में कोविड 19 संक्रमण की रफ्तार का अब थोड़ी धीमी होती दिखाई दे रही है। बीते कई दिनों से भारत में कोरोना...
कोरोनावायरस: देश में लगभग 40 दिन बाद 2 लाख से कम नए मामले, 24 घंटे में 3498 मरीजों की मौत

देश में कोविड 19 संक्रमण की रफ्तार का अब थोड़ी धीमी होती दिखाई दे रही है। बीते कई दिनों से भारत में कोरोना के नए केस का ग्राफ लगातार गिर रहा है। देश में लगभग 40 दिन बाद कोरोना के एक दिन में दो लाख से कम नए मामले सामने आए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार इससे पहले 16 अप्रैल को 24 घंटे में 2,17,353 नए मामलों की पुष्टि हुई थी।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में पिछले 17-18 दिन से कोविड-19 के मामलों में तेजी से गिरावट आ रही है। देश में बीते 24 घंटे में 2 लाख से कम नए मामले सामने आए हैं। जबकि, 3500 से कम कोविड-19 मरीजों की मौत हुई है।

वर्ल्डोमीटर के मुताबिक कोरोना के ताजा आंकड़े...

पिछले 24 घंटे में आए कुल नए मामले- 1,95,815
पिछले 24 घंटे में हुई मरीजों की कुल मौतें- 3,498
देश में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा- 2,69,47,496
देश में अब तक ठीक हुए मरीजों की संख्या- 2,40,47,760
देश में कोरोना से मरने वालों का कुल आंकड़ा- 3,07,249


आंकड़ों के मुताबिक, देश में बीते कई दिनों से पॉजिटिविटी रेट की तुलना ठीक होने वालों की दर में वृध्दि हो रही है। जिससे कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या में गिरावट आई है
राष्ट्रीय स्तर पर स्वस्थ होने की दर यानी रिकवरी रेट लगभग 89 प्रतिशत है। वहीं, कोविड-19 से मृत्यु दर 1.14 फीसदी है।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad