Advertisement

कोरोना के नए मामलों की नहीं थम रही रफ्तार, फिर 20 हजार से ज्यादा दर्ज हुए केस, 54 लोगों की मौत

देशभर में कोरोना वायरस का कहर लगातार जारी है। देश में कोरोना वायरस के नए मामले कम होने का नाम नहीं ले...
कोरोना के नए मामलों की नहीं थम रही रफ्तार, फिर 20 हजार से ज्यादा दर्ज हुए केस, 54 लोगों की मौत

देशभर में कोरोना वायरस का कहर लगातार जारी है। देश में कोरोना वायरस के नए मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। एक बार फिर एक दिन में 20 हजार से ज्यादा कोरोना केस सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी आंकड़े के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 20,408 कोरोना केस दर्ज किए गए हैं, वहीं 54 लोगों की इससे मौत हुई है। इसके बाद एक्टिव मामलों की संख्या 1 लाख 43 हजार 384 तक पहुंच चुकी है। वहीं, इससे पहले शुक्रवार को देश में 20,409 नए मामले दर्ज हुए थे। देश में लगातार तीसरे दिन मामलों की संख्या 20,000 से अधिक रही है।

कोरोना वायरस को मात देकर ठीक होने वालों की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देशभर में 20,958 मरीज ठीक हुए। इसी के साथ महामारी को हराकर ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 4,33,30,442 हो गई है। देश की रिकवरी रेट 98.48 प्रतिशत है। वहीं, कोरोना टेस्ट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देशभर में 4,04,399 टेस्ट किए गए हैं। अब तक देश में लगभग 87.48 करोड़ कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं।

सबसे अधिक प्रभावित राज्यों पर नजर डालें तो महाराष्ट्र में अब तक 80,43,519 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है और 1,48,097 लोगों की मौत हुई है। दूसरे सर्वाधिक प्रभावित राज्य केरल में 67,17,856 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका था और 70,451 मरीजों की मौत हुई है। 40,03,785 मामलों और 40,101 मौतों के साथ कर्नाटक और 35,41,231 मामलों और 38,032 मौतों के साथ तमिलनाडु अगले दो सबसे अधिक प्रभावित राज्य हैं।

सबसे अधिक प्रभावित राज्य महाराष्ट्र, तमिलनाडु और केरल में ही नए मामले भी सबसे अधिक आ रहे हैं। महाराष्ट्र में दैनिक मामलों में हल्की गिरावट आई है और बीते दिन यहां 1,997 नए मामले सामने आए। इसी तरह तमिलनाडु में बीते दिन 1,624 नए मामले पकड़ में आए, वहीं केरल में 1,599 नए लोगों को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया था। कर्नाटक में बीते दिन 2,130 नए मामले सामने आए।

टीकाकरण अभियान की बात करें तो देश में अब तक वैक्सीन की 2,03,94,33,480 खुराकें लगाई जा चुकी हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, बीते दिन 33,87,173 खुराकें लगाई गईं। देश में 12 साल से अधिक उम्र के बच्चों और वयस्कों को वैक्सीन लगाई जा रही है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad