Advertisement

कोविड-19: संक्रमण के मामलों में गिरावट जारी, 24 घंटे में 1,761 कोरोना के केस दर्ज, 127 की मौत

देश में कोरोना वायरस की तीसरी लहर धीरे-धीरे कमजोर होती जा रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना...
कोविड-19: संक्रमण के मामलों में गिरावट जारी, 24 घंटे में 1,761 कोरोना के केस दर्ज, 127 की मौत

देश में कोरोना वायरस की तीसरी लहर धीरे-धीरे कमजोर होती जा रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना संक्रमण को लेकर रविवार को ताजा अपडेट जारी किया है। रिपोर्ट के अनुसार, देश में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 1,761 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 127 लोगों की मौत भी हुई है। देश का वर्तमान में रिकवरी रेट 98.73 प्रतिशत यानी कि 4,24,65,122 है।

देश में बीते 24 घंटे में कोविड से 1,761 मरीज ठीक हुए हैं। देश में अब सक्रिय मामले घटकर 26,240 हो गए हैं। इन कुल सक्रिय मामलों का दर 0.06 प्रतिशत है। वहीं, मृतकों की तादाद बढ़कर अब 5,16,479 हो गई है। देश का दैनिक पॉजिटिविटी दर 0.56 प्रतिशत है, जबकि साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 0.41 प्रतिशत है।

कुल मामले: 4,30,07,841
सक्रिय मामले: 26,240
कुल रिकवरी: 4,24,65,122
कुल मौतें: 5,16,479
कुल वैक्सीनेशन: 1,81,21,11,675

देश में कोरोना महामारी के विरुद्ध टीकाकरण अभियान भी जारी है। देश में 181 (1,81,21,11,675) करोड़ से अधिक कोरोना की वैक्सीन लगाई जा चुकी है। देश में कोरोना की पहली डोज करीब 97 करोड़ लोगों को लग चुकी है। वहीं, 81.71 करोड़ से ज्यादा दूसरी खुराक दी जा चुकी है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad