Advertisement

दिल्ली में फिर ओमिक्रोन का विस्फोट, सामने आए 10 नए मरीज, राजधानी में अब तक 20 मामले

देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना के नए ओमिक्रोन वेरिएंट के 10 नए मामले मिले हैं। यह जानकारी दिल्ली के...
दिल्ली में फिर ओमिक्रोन का विस्फोट, सामने आए 10 नए मरीज, राजधानी में अब तक 20 मामले

देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना के नए ओमिक्रोन वेरिएंट के 10 नए मामले मिले हैं। यह जानकारी दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने दी है। इसके बाद देश में कुल ओमिक्रोन संक्रमितों की संख्या बढ़कर 97 हो गई है।  

इससे पहले गुरुवार को देश भर में ओमिक्रॉन वैरिएंट के 14 केस पाए गए थे। इनमें से 5 मामले कर्नाटक मिले थे, जबकि 4-4 केस दिल्ली और तेलंगाना में पाए गए थे। 1 नया केस गुजरात में पाया गया है।

हालांकि राहत की बात यह है कि इनमें से 10 लोग फिलहाल डिस्चार्ज हो गए हैं। इस तरह देखें तो राजधानी में ओमिक्रॉन वैरिएंट के ऐक्टिव केसों की संख्या फिलहाल 10 ही है। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि दिल्ली में ओमिक्रोन के 10 नए मामले सामने आए हैं, कुल मामलों की संख्या अब 20 हो गई है इनमें से 10 लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी पिछले दिनों कहा था कि यदि ओमिक्रोन वेरिएंट के केस आते हैं तो उनसे निपटने के लिए तैयारी पूरी है।

ये भी पढ़ें - कोरोना वायरस: बीते दिन 7,447 नए मामले आए सामने, 391 लोगों ने गंवाई जान, ओमिक्रोन से अबतक 88 संक्रमित

 

बता दें कि बीते दिन गुजरात, कर्नाटक और दिल्ली में नए संक्रमितों की पुष्टि के बाद देश में ओमिक्रोन मरीजों की संख्या 88 थी। महाराष्ट्र में ओमिक्रोन के 32 केस, राजस्थान में 17 केस, दिल्ली में 10 केस, केरल में 5 केस, गुजरात में 5 केस, कर्नाटक में 8 केस, तेलंगाना में 7 केस, पश्चिम बंगाल में 1 केस, आंध्र प्रदेश में 1 केस, तमिलनाडु में 1 केस और चंडीगढ़ में 1 केस सामने आ चुके हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad