Advertisement

गायब लोगों को लेकर किसान मोर्चा ने जताई चिंता, पूछा- "पड़ोसी देश भी लौटा देते हैं सैनिक, दिल्ली पुलिस बताएं कहा हैं ये किसान"

26 जनवरी को दिल्ली में ट्रैक्टर परेड के दौरान लापता किसानों को लेकर तमाम संगठनों ने चिंता जाहिर की है।...
गायब लोगों को लेकर किसान मोर्चा ने जताई चिंता, पूछा-

26 जनवरी को दिल्ली में ट्रैक्टर परेड के दौरान लापता किसानों को लेकर तमाम संगठनों ने चिंता जाहिर की है। दावा है कि पंजाब से दिल्ली परेड में आए सौ से अधिक लोग गायब है। इस संबंध में किसान एकता मोर्चा ने लीगल कमेटी का गठन किया है। किसान मोर्चा ने गायब किसानों के लिए दिल्ली पुलिस को जिम्मेदारा ठहराया है। समिति ने कहा कि पड़ोसी देश भी सीमा पार कर जाने वाले सैनिकों को लौटा देती है, लेकिन दिल्ली पुलिस लापता किसानों के बारे में छिपा रही है।

दरअसल, गणतंत्र दिवस  पर किसानों ने ट्रैक्टर परेड का आयोजन किया गया था। रैली निकालने के बाद दिल्ली में काफी हिंसा हुई थी। रविवार को संयुक्त किसान मोर्चा की तरफ से एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दावा किया है कि ट्रैक्टर परेड के बाद से 100 से ज्यादा लोगों के लापता)होने की खबर है। संयुक्त किसान मोर्चा से इस पर चिंता जताई है।  मोर्चा (एसकेएम) ने दावा किया कि शाहजहांपुर में आंदोलन में हिस्सा लेने वाले महाराष्ट्र के एक प्रदर्शनकारी की रविवार को मौत हो गई। शायरा पवार सिर्फ 21 साल की थीं और उनके बलिदान को याद किया जाएगा।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad