Advertisement

18 हजार फीट की ऊंचाई से लेकर नदी की गहराई तक लोगों ने किया योग, देखिए तस्वीरें

गुरुवार को चौथे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर पूरी दुनिया में अलग अलग जगहों पर लोग योग करते नजर आए।...
18 हजार फीट की ऊंचाई से लेकर नदी की गहराई तक लोगों ने किया योग, देखिए तस्वीरें

गुरुवार को चौथे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर पूरी दुनिया में अलग अलग जगहों पर लोग योग करते नजर आए। प्रधानमंत्री मोदी से लेकर योगगुरू रामदेव तक, सरहद की सुरक्षा करते जवानों से लेकर छात्र-छात्राओं तक योग के रंग में रंगे हुए दिखाई दिए। ना केवल भारत में बल्कि दुनिया भर में योग दिवस उल्लास के साथ मनाया जा रहा है।

योग से कुछ इस तरह जुड़े लोग-

पश्चिमी प्रशांत महासागर और दक्षिण पूर्व एशिया में तैनाती इंडियन नेवी के जहाज में योग करते जवान-

 

भारत-तिब्बती सीमा में पुलिस कर्मियों ने 18,000 फीट की ऊंचाई पर लद्दाख के ठंडे रेगिस्तान में सूर्य नमस्कार का प्रदर्शन किया-

जापान समुद्री सेल्फ डिफेंस फोर्स जेएस आईएसई और भारतीय नौसेना शिप ‘सह्याद्री जहाज’ में जवानों ने किया योग-

अरुणाचल प्रदेश में भारत तिब्बती सीमा के पुलिस जवान लोहितपुर में दिगारू नदी पर 'रिवर योग' करते हुए-

 

पूर्वी नौसेना कमांड के स्टाफ बंगाल की खाड़ी में आईएनएस ज्योति पर योग करते हुए। पूर्वी नौसेना कमान के पनडुब्बी कर्मचारियों ने भी भाग लिया-

नौसेना के जवान आईएनएस जमुना पर योग करते हुए-

बीजिंग के इंडिया हाउस में आयोजित अंतरराष्‍ट्रीय योग दिवस 2018 कार्यक्रम की झलकियां

 

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad