Advertisement

यूपी: चित्रकूट जेल में गैंगवार, मुख्तार के करीबी समेत तीन कैदी मारे गए

उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जेल में फायरिंग हुई है। बताया जा है कि यह फायरिंग दो गुटों के बीच हुई। इस...
यूपी: चित्रकूट जेल में गैंगवार, मुख्तार के करीबी समेत तीन कैदी मारे गए

उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जेल में फायरिंग हुई है। बताया जा है कि यह फायरिंग दो गुटों के बीच हुई। इस फायरिंग में जेल के अंदर दो कैदियों की हत्या कर दी गई। वहीं पुलिस के साथ मुठभेड़ में एक कैदी की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक इनमें से एक कैदी मुख्तार अंसारी का करीबी था।

पुलिस ने कहा कि यहां रागौली जिला जेल में शुक्रवार को हुई झड़प में तीन कैदियों की मौत हो गई। जेलर एसपी त्रिपाठी ने कहा, "घटना तब हुई जब कैदियों के बीच झड़प हुई और उनमें से एक ने अन्य दो कैदियों की गोली मारकर हत्या कर दी। एक कैदी को बाद में जेल अधिकारियों के साथ गोलीबारी में मार दिया गया।"

उन्होंने कहा कि एक पुलिस अधिकारी ने कैदियों के बीच झड़प में हस्तक्षेप किया तो अन्य कैदियों की गोली मारकर हत्या करने वाले कैदी ने उनकी सर्विस रिवॉल्वर छीन ली थी, ।

त्रिपाठी ने कहा कि मामले की जांच जारी है और वरिष्ठ अधिकारी जेल का निरीक्षण कर रहे हैं।

आगे के विवरण की प्रतीक्षा है।



अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad