Advertisement

देश में 24 घंटों में कोरोना के 50 हजार से ज्यादा नए मामले, 1,258 मरीजों ने तोड़ा दम

देश में कोरोना की दूसरी लहर का प्रभाव कायम है। अब भी नए मामले 50 हजार के पार हैं पिछले 24 घंटों में 50,040 लोग...
देश में 24 घंटों में कोरोना के 50 हजार से ज्यादा नए मामले, 1,258 मरीजों ने तोड़ा दम

देश में कोरोना की दूसरी लहर का प्रभाव कायम है। अब भी नए मामले 50 हजार के पार हैं पिछले 24 घंटों में 50,040 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, वहीं 1,258 लोगों की मौत हो गई है। 57,944 लोग ठीक हो कर लौट चुके हैं। जिसके बाद देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 5,86,403 है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक कोरोना वायरस के सक्रिय मामले कुल मामलों के 1.94% हैं। रिकवरी रेट बढ़कर 96.75% हो गया है और दैनिक पॉजिटिविटी रेट 2.82% है।

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 64,25,893 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 32,17,60,077 हुआ।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के अनुसार भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 17,77,309 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 40,42,65,101 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

भारत में कोरोना के कुल आंकड़े-

कुल मामले: 3,02,33,183
कुल वसूली: 2,92,51,029
मरने वालों की संख्या: 3,95,751
सक्रिय मामले: 5,86,403

Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad